📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

लखनऊ में 11 अक्टूबर को सरस्वती महाअर्चना एवं श्रुत स्कंध विधान : उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी के सान्निध्य में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

लखनऊ में 11 अक्टूबर को उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के सान्निध्य में सरस्वती महाअर्चना एवं श्रुत स्कंध विधान आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार 3101 इंद्र-इंद्राणियां विधान में अर्घ्य समर्पित करेंगी और देशभर से 10 हजार से अधिक साधर्मी जुटने की संभावना है। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना • मनोज जैन नायक • 08-10-2026, 05:37 pm

सम्यग्दर्शन से जीवन बने सार्थक, रत्नत्रय की साधना ही आत्मकल्याण का मार्ग : आचार्यश्री उदारसागर ने बताया णमोकार महामंत्र का महत्व

मुरैना के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में धर्मसभा आयोजित हुई। आचार्यश्री उदारसागर और मुनिश्री उपशांतसागर ने सम्यग्दर्शन, रत्नत्रय की साधना तथा श्रद्धा-भाव से णमोकार महामंत्र के स्मरण का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना • मनोज जैन नायक • 08-10-2026, 05:35 pm

परिवार की परंपरा कमजोर हुई तो धर्म की परंपरा भी प्रभावित होगी : मुनि श्री समतासागर जी ने युवाओं को संस्कार और जिम्मेदारी का संदेश दिया

कुण्डलपुर में मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ परिवार, संस्कार और धार्मिक परंपरा के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जरूरी है। उन्होंने जैन समाज से जनगणना में धार्मिक पहचान स्पष्ट रूप से अंकित करने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी कुण्डलपुर की यह रिपोर्ट।

कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 08-10-2026, 05:34 pm

गायत्री नगर में ‘मेरा काम मेरी पहचान’ प्रदर्शनी का शुभारंभ : महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को मिला मंच

जयपुर के आदिनाथ भवन, गायत्री नगर में मुनि संघ वैय्यावृत्ति महिला समूह की ‘मेरा काम मेरी पहचान’ प्रदर्शनी शुरू हुई। लगभग 40 स्टॉलों पर विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए। समाजजनों ने खरीदारी कर महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया। प्रदर्शनी 13 अक्टूबर तक चलेगी। पढ़िए श्रीफल साथी उदयभान जैन की यह रिपोर्ट।

जयपुर • Shreephal Jain News • 08-10-2026, 05:33 pm

देशभर में रामगंजमंडी का गौरव: ‘कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ में रेखा जैन शाह बनीं उपविजेता 3 हजार प्रतिभागियों में से फाइनल के लिए चुनी गईं 10 प्रतिभाओं में शामिल, हॉट सीट पर धर्मज्ञान और स्मरणशक्ति का दिखाया शानदार प्रदर्शन

जैन धर्म के ज्ञान, प्रतिभा और स्मरणशक्ति की राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा लेने वाली प्रतिष्ठित ‘कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ प्रतियोगिता में रामगंज मंडी की श्रीमती रेखा जैन शाह ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से रामगंज मंडी के जैन समाज सहित नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। देशभर से करीब 3 हजार प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की खबर...

रामगंजमंडी • अभिषेक जैन • 08-10-2026, 05:12 pm

सन् 1994 से अयोध्या तीर्थ विकास हेतु अहर्निश कटिबद्ध हैं गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी डॉ. जीवनप्रकाश जैन ने बताया माताजी का तीर्थ से बचपन से रहा विशेष जुड़ाव

गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के शिष्य संघस्थ बा. ब्र. डॉ. जीवनप्रकाश जैन ने कहा कि माताजी का अयोध्या तीर्थ से बचपन से ही विशेष श्रद्धा और समर्पण का संबंध रहा है। वर्ष 1992-93 में अयोध्या प्रवास के दौरान तीर्थ विकास के भावों को नई दिशा मिली। पढ़िए श्रीफल साथी श्री अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।

अयोध्या • अभिषेक अशोक पाटील • 08-10-2026, 01:45 pm

जयपुर हाउस जैन मंदिर में डांडिया उत्सव ने बांधा भक्ति और उल्लास का समां : भजन-भक्ति के साथ महिलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां

जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महिला मंडल द्वारा डांडिया उत्सव एवं भजन-भक्ति संध्या आयोजित की गई। पारंपरिक परिधानों में महिलाओं और युवतियों ने डांडिया प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 08-10-2026, 10:23 am

शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे : 19 को अष्टमी-नवमी का संयोग, 20 अक्टूबर को विजयादशमी

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर, रविवार से आरंभ होगी। 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के प्रमुख अनुष्ठानों का संयोग रहेगा, जबकि 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। स्थानीय पंचांगानुसार घटस्थापना के शुभ मुहूर्त भी बताए गए हैं। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना • मनोज जैन नायक • 08-10-2026, 10:22 am

आहार दान के लिए घर के दरवाजे खुले रखे : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा- चारित्र मोहनीय कर्म के कारण आती है संयम लेने में बाधा

राजकीय अतिथि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज दंग की नसिया पारस भवन सीकर में विराजित हैं। जन्म मृत्यु के बीच में क्या आवश्यक अनिवार्य कार्य श्रावकों को करना चाहिए। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...

सीकर • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 08:25 pm

प्राकृताचार्य श्री सुनील सागर जी पर भारतीय डाक विभाग ने जारी किया विशेष आवरण : प्राचीन विरासत का रूप परिवर्तन नहीं होना चाहिए यह देश की बहुत बड़ी क्षति होगी - आचार्य सुनील सागर जी महाराज

प्राकृताचार्य,बहुभाषाविद्, चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के 49वें जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा एक विशेष आवरण जारी किया। जिसका लोकार्पण आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे प्राकृत सम्मान समारोह के अन्तर्गत भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा एवं श्रुत संवर्ध्दनी महासभा द्वारा किया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी ओम पाटोदी की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 08:24 pm

प्राकृत प्रकृति की भाषा और संस्कृत संस्कृति की दोनों का संरक्षण जरूरी: आचार्यश्री सुनीलसागर जी के 49 वें अवतरण दिवस पर प्राकृत भाषा सत्कार दिवस समारोह में केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हुए शामिल

प्राकृताचार्य चतुर्थ पट्टाधीश श्री सुनीलसागर जी महाराज के 49वें अवतरण दिवस के दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से प्राकृत भाषा सत्कार दिवस समारोह का आगाज हुआ। इस समारोह का आरंभ नेमिनगर जैन कॉलोनी के महिला बहुमंडल की श्राविकाओं ने मंगलाचरण से किया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल जैन न्यूज की यह विशेष रिपोर्ट...

इंदौर • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 08:21 pm

कुण्डलपुर संपूर्ण दिगंबर जैन समाज की धरोहर : आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने दिलाई विश्व में पहचान—मुनि समतासागर

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने कहा कि यह तीर्थ किसी व्यक्ति अथवा परंपरा की निजी धरोहर नहीं, बल्कि संपूर्ण दिगंबर जैन समाज और राष्ट्र की अमूल्य विरासत है। आचार्य विद्यासागर जी की साधना ने इसकी पहचान को व्यापक बनाया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

कुण्डलपुर • राजीव सिंघई • 07-10-2026, 08:19 pm

जयपुर हाउस जैन मंदिर में महिला मंडल का डांडिया उत्सव : भजन-भक्ति और मनमोहक प्रस्तुतियों से बना भक्तिमय वातावरण

आगरा के जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांतिनाथ महिला मंडल ने भजन-भक्ति संध्या एवं डांडिया उत्सव आयोजित किया। आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद में महिलाओं और युवतियों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 08:17 pm

बावनगजा जी लोक न्यास जैन समाज की बड़ी उपलब्धि : न्यायालय ने शासन के विरुद्ध निषेधाज्ञा जारी की, पैरवी एडवोकेट डॉ.विवेक पाण्डे ने की

प्रदेश के बड़वानी जिले के दिगंबर जैन समाज के बावनगजा जी लोक-न्यास की 159 वर्ष पुरानी जमीन पर शासन ने अपना दावा यह कहकर रख दिया और जता दिया कि जमीन 200 करोड़ की हो गई। भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय बताकर जैन समाज को अपने हक से वंचित किया जा रहा था, जो 150 वर्ष पूर्व बडवानी के तत्कालीन राजा द्वारा दिया गया था। बड़वानी से पढ़िए, यह विशेष रिपोर्ट...

इंदौर • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 03:24 pm

गोलाकोट जैन तीर्थ में सेवा न्यास का दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 24-25 अक्टूबर को : भक्तामर महामंडल विधान और पारिवारिक मिलन होंगे प्रमुख आकर्षण

अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल उप. जैन सेवा न्यास के तत्वावधान में अतिशय क्षेत्र गोलाकोट में 24 एवं 25 अक्टूबर को धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन होगा। सामूहिक आरती, अभिषेक-शांतिधारा, भक्तामरजी महामंडल विधान और साधारण सभा आयोजित की जाएगी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना • मनोज जैन नायक • 07-10-2026, 03:23 pm

विधानसभा परिसर में गूंजा क्षमा, अहिंसा और संयम का संदेश : आचार्य समयसागर जी ने पढ़ाया आत्मानुशासन का पाठ

मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर क्षमा, अहिंसा और करुणा का संदेश ग्रहण किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

भोपाल • राजेश जैन दद्दू • 07-10-2026, 02:33 pm

सम्यग्दर्शन आत्मा की दिशा बदलने वाला तत्व : धर्माराधना से प्रशस्त होता है मोक्षमार्ग—आचार्य उदारसागर

मुरैना के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग का मूल तत्व बताया। मुनि श्री उपशांतसागर जी महाराज ने दृढ़ श्रद्धा के साथ पुरुषार्थ और धर्माचरण को आवश्यक कहा। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना • मनोज जैन नायक • 07-10-2026, 02:31 pm

सुगंध दशमी झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता के परिणाम घोषित : पंचायती मंदिर छावनी और पार्श्वनाथ मंदिर परदेशीपुरा रहे प्रथम

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर ने सुगंध दशमी महापर्व पर आयोजित झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित किए। झांकी में पंचायती मंदिर छावनी और मंडल जी निर्माण में पार्श्वनाथ मंदिर परदेशीपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 07-10-2026, 02:29 pm

जन्मदिन सांसों के कम होने का प्रतीक है: जश्न नहीं आत्मकल्याण का दिन होना चाहिए - आचार्य सुनील सागर जी’

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज का 49वां अवतरण दिवस मंगलवार को धर्ममय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नेमिनगर जैन कॉलोनी के घूंघट गार्डन स्थित सन्मति समवशरण के पांडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रावक-श्राविकाओं में गुरुदेव के अवतरण दिवस को लेकर विशेष उत्साह रहा। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल जैन न्यूज की टीम की यह विशेष रिपोर्ट...

इंदौर • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 01:12 pm

7 प्रतिमाधारी व्रती कमला देवी रतन लाल जी का देह परिवर्तन : विमानडोला यात्रा निकाल किया अग्नि संस्कार

103 वर्षीय सीकर निवासी प्रवासी चेन्नई की 7 प्रतिमाधारी व्रती कमला देवी स्वर्गीय रतन लाल जी का देह परिवर्तन 5 अक्टूबर की रात्रि को हो गया। उनकी विमानडोला यात्रा मंगलवार को दंग की नसिया से नगर के प्रमुख मार्गो से हुए मुक्ति धाम पहुंची। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह रिपोर्ट...

सीकर • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 10:42 am