📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

आध्यात्मिक चेतना के प्रकाशपुंज हैं आचार्य श्री सुनीलसागर जी : 49 वें अवतरण दिवस पर हार्दिक मंगलकामनाएं

तप, त्याग, ज्ञान और साधना से आलोकित आचार्य श्री सुनीलसागर जी का जीवन अनगिनत भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी धर्मप्रभावना, प्राकृत भाषा के संरक्षण और समाज में संस्कार एवं सदाचार के प्रसार की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह विशेष आलेख...

इंदौर • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 10:40 am

टीएमयू की अंकिता जैन ने ईजाद किया डिवाइस : ऑटो टंग क्लीनर से चमकेगी जीभ

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर ने इन्नोवेशन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डेंटल कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल प्रो.अंकिता जैन ने ऑटो टंग क्लीनर- वाटर पॉवर्ड टंग क्लीनिंग डिवाइस का डिजाइन तैयार किया है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट...

मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 10:39 am

संत के दो जन्म होते हैं,पहला जन्म मां देती है तो दूसरा गुरु : मुनि साध्य सागर जी का नवां दीक्षा दिवस मनाया

मल्हारगंज स्थित बीस पंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया प्रांगण में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी मनमोहन झांझरी की यह रिपोर्ट...

इंदौर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 09:10 pm

सम्यग्दर्शन से बड़ा कोई कल्याणकारी तत्व नहीं : मिथ्यादर्शन भव-भव के भ्रमण का कारण—आचार्य उदारसागर

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की निर्णायक शुरुआत बताया। मुनि श्री उपशांतसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं से क्षणिक सांसारिक सुखों के पीछे जीवन व्यर्थ न करने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना • मनोज जैन नायक • 06-10-2026, 06:46 pm

गिरनारजी से साइकिल यात्रा कर कुण्डलपुर पहुंचे श्रद्धालु : बड़े बाबा के चरणों में नमन कर लिया मुनि संघ का आशीर्वाद

महाराष्ट्र के चंदा बाबा साइकिल ग्रुप के दो दर्जन युवा गिरनारजी से लगभग 1240 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर कुण्डलपुर पहुंचे। उन्होंने बड़े बाबा के दर्शन-अभिषेक एवं मुनि श्री समतासागर जी महाराज ससंघ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए श्रीफल साथी कुण्डलपुर की यह रिपोर्ट।

कुण्डलपुर, दमोह • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 06:45 pm

महिला अधिवेशन में त्रिशला इकाई ने टॉप-10 में पाया प्रथम स्थान : भव्य जुलूस और वेनर प्रेजेंटेशन को मिली सराहना

इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित 31वें महिला अधिवेशन में श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की त्रिशला इकाई ने टॉप-10 इकाइयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इकाई की प्रस्तुतियों और टीम भावना को सराहना मिली। पढ़िए श्रीफल साथी रुचि चोविश्या जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 06:44 pm

ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव : जलयात्रा के बाद भगवान पार्श्वनाथ का हुआ अभिषेक

आगरा के ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली जलयात्रा के पश्चात मंत्रोच्चार के बीच भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं पूजन संपन्न हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 06:43 pm

मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस भक्तिभाव से मना : संत को मां संसार और गुरु मोक्षमार्ग का जन्म देते हैं—मुनि साध्यसागर

इंदौर में मुनि श्री 108 साध्यसागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। आचार्य श्री विप्रणतसागर जी महाराज के सान्निध्य में पूजन, पाद प्रक्षालन, अर्घ्य समर्पण और धर्मसभा हुई। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 06-10-2026, 04:57 pm

हबीबगंज मेट्रो स्टेशन के नामकरण की घोषणा : आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से पहचान की पहल

भोपाल में सांसद आलोक शर्मा ने निर्माणाधीन हबीबगंज मेट्रो स्टेशन का नाम आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर किए जाने की घोषणा की। जैन समाज ने इसे आचार्यश्री की प्रेरणा, संयम और मानव कल्याण के संदेश के प्रति श्रद्धापूर्ण पहल बताया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

भोपाल/इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 06-10-2026, 04:56 pm

शक्ति का उपयोग सृजन में करें, विध्वंस में नहीं : विचार और संस्कार तय करते हैं सामर्थ्य की दिशा—मुनि समतासागर

कुण्डलपुर धर्मसभा में मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने कहा कि शक्ति और बुद्धि का उपयोग समाज, राष्ट्र एवं मानवता के कल्याण के लिए होना चाहिए। उन्होंने तीर्थ वंदना के साथ गिरनार से साइकिल यात्रा कर पहुंचे युवाओं के प्रयास की सराहना की। पढ़िए श्रीफल साथी अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ एवं जयकुमार जैन ‘जलज’ की यह रिपोर्ट।

कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 04:54 pm

पारिवारिक तीर्थयात्रा समूह ने की थूवोनजी, खंडारगिरि एवं गोलाकोट की वंदना : परिवारों ने भक्ति और संस्कारों के साथ लिया धर्मलाभ

मुरैना के पारिवारिक तीर्थयात्रा समूह ने थूवोनजी, खंडारगिरि एवं गोलाकोट तीर्थों की यात्रा की। आधा सैकड़ा से अधिक बुजुर्गों, मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने दर्शन-वंदन, अभिषेक, पूजन एवं सामूहिक आरती में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना • मनोज जैन नायक • 06-10-2026, 03:28 pm

कुचामन सिटी में 8-9 अक्टूबर को विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर : पात्रजनों के लिए सहायक उपकरणों का होगा चयन

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर और महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 8 एवं 9 अक्टूबर को दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आयोजित होगा। इसमें पात्र दिव्यांगजनों का आकलन कर आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चयन किया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।

कुचामन सिटी • सुभाष पहाड़िया • 06-10-2026, 03:27 pm

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पांडिचेरी की धार्मिक यात्रा संपन्न : गुरु दर्शन, बाहुबली अभिषेक और भक्ति से सराबोर रहे श्रद्धालु

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पांडिचेरी की धार्मिक यात्रा में सदस्यों ने बेंगलुरु में संत दर्शन, श्रवणबेलगोला में भगवान गोम्मटेश बाहुबली का अभिषेक-शांतिधारा तथा टुमकुर में आचार्य प्रमुखसागर जी महाराज के अवतरण दिवस समारोह में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी नीरज कुमार जैन की यह रिपोर्ट।

पांडिचेरी • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 12:05 pm

▶

कोटड़ा के जुड़ा गांव में खुदाई से मिलीं 9 जैन प्रतिमाएं : पुरातत्व विभाग करेगा ऐतिहासिकता और कालखंड की जांच

उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में मकान की नींव खोदते समय पत्थर की नौ जैन प्रतिमाएं मिलने की सूचना है। पुलिस ने कार्य रुकवाकर प्रतिमाओं को सुरक्षित रखवाया है। पुरातत्व विभाग इनके कालखंड एवं ऐतिहासिक महत्व की जांच करेगा। पढ़िए श्रीफल साथी उदयपुर की यह रिपोर्ट।

कोटड़ा (उदयपुर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 08:38 am

मधु नगर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ कलशाभिषेक : क्षमावाणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने मांगी परस्पर क्षमा

आगरा के मधु नगर-अमृतपुरी स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान पारसनाथ का अभिषेक-शांतिधारा हुआ तथा समाजजनों ने परस्पर क्षमायाचना कर वात्सल्य भोज में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 05-10-2026, 08:33 pm

मुनि श्री साध्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस 6 अक्टूबर को : मोदी जी की नसिया में होंगे पूजन एवं विधान

इंदौर में मुनि श्री 108 साध्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह 6 अक्टूबर को मोदी जी की नसिया, बड़ा गणपति में आयोजित होगा। आचार्य श्री 108 विप्रणतसागर जी महाराज के सान्निध्य में पूजन, विधान एवं मांगलिक धार्मिक क्रियाएं संपन्न होंगी। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 05-10-2026, 08:32 pm

पुलक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने आदिश खोड़निया : सागवाड़ा के युवा की नियुक्ति पर समाज में हर्ष

भीलवाड़ा में आयोजित पुलक मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन में सागवाड़ा के आदिश खोड़निया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आचार्य पुलकसागर महाराज का आशीर्वाद लेकर उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया की यह रिपोर्ट।

सागवाड़ा • Shreephal Jain News • 05-10-2026, 08:30 pm

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज ने पवन कुमार गोवाड़िया को अर्पित की श्रद्धांजलि : शोकसभा में परिजनों को भेंट किया शोक-पत्र

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज ने राजस्थान प्रोविंस के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार गोवाड़िया के असामयिक देहावसान पर आयोजित शोकसभा में शोक-पत्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने समाज, धर्म और जनजीवन के लिए उनके योगदान को स्मरण किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजस्थान की यह रिपोर्ट।

राजस्थान • Shreephal Jain News • 05-10-2026, 08:29 pm

बालिकाओं और प्रभुजनों को भोजन कराकर नैतिक ने मनाया जन्मदिन : सेवा और भारतीय संस्कारों का दिया संदेश

कुचामन सिटी के नैतिक जैन ने जन्मदिन को सेवा का अवसर बनाते हुए जयपुर के श्रमण संस्कृति संस्थान में 221 बालिकाओं तथा अपना घर में निवासरत 65 प्रभुजनों को भोजन कराया। परिवार ने जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।

कुचामन सिटी • सुभाष पहाड़िया • 05-10-2026, 05:59 pm

कटरा इतवारी खां जैन मंदिर में श्रद्धा-भक्ति से संपन्न हुआ वार्षिक कलशाभिषेक : भक्तिमय प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आगरा के कटरा इतवारी खां स्थित श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। केसरिया वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने भगवान चंद्रप्रभु का कलशाभिषेक किया तथा शाम को मंगल आरती एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की यह रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 05-10-2026, 05:57 pm