मुरैना। अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल उप. जैन सेवा न्यास के तत्वावधान में अतिशय क्षेत्र श्री गोलाकोट में 24 एवं 25 अक्टूबर को दो दिवसीय धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन किया जाएगा। देशभर से समाजबंधुओं के आयोजन में शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

24 अक्टूबर को सामूहिक आरती और पारिवारिक मिलन

सेवा न्यास के मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक ने बताया कि 24 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं का आगमन एवं चेक-इन होगा। दोपहर 1 बजे वात्सल्य भोज, दोपहर 3:30 बजे अल्पाहार तथा शाम 5 बजे संध्या वात्सल्य भोजन रखा गया है।

शाम 6 बजे सामूहिक संगीतमय आरती होगी। इसके बाद शाम 7 बजे पारिवारिक वात्सल्य मिलन एवं साधारण सभा आयोजित की जाएगी। दसलक्षण पर्व में पांच से दस दिन तक व्रत रखने वाले श्रावकश्रेष्ठियों का बहुमान भी किया जाएगा।

25 अक्टूबर को भक्तामर महामंडल विधान

दूसरे दिन 25 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 6 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा होगी। इसके पश्चात प्रातः 7 बजे श्री भक्तामरजी महामंडल विधान का शुभारंभ होगा। श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ विधान में सम्मिलित होकर आराधना करेंगे।

दोपहर 11 बजे वात्सल्य भोज के बाद दोपहर 12 बजे चेक-आउट एवं प्रस्थान के साथ आयोजन का समापन होगा।

प्रेम और एकता का अवसर

आयोजकों ने बताया कि गोलाकोट जैसे पावन तीर्थ पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक साधना के साथ परिवारों को जोड़ने, आपसी प्रेम और वात्सल्य बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।

सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी, आगरा; कार्याध्यक्ष सीए कमलेश जैन, गुरुग्राम; महामंत्री रविंद्र जैन जमूसर, भोपाल; रूपेश जैन, उत्तमनगर एवं कोषाध्यक्ष सीए शैलेंद्र जैन, दिल्ली ने ट्रस्टियों एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

श्रीफल साथी : मनोज जैन नायक, मुरैना