बड़वानी। प्रदेश के बड़वानी जिले के दिगंबर जैन समाज के बावनगजा जी लोक-न्यास की 159 वर्ष पुरानी जमीन पर शासन ने अपना दावा यह कहकर रख दिया और जता दिया कि जमीन 200 करोड़ की हो गई। भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय बताकर जैन समाज को अपने हक से वंचित किया जा रहा था, जो 150 वर्ष पूर्व बडवानी के तत्कालीन राजा द्वारा दिया गया था। समाज ने इंदौर के वकील डॉ. विवेक पाण्डेय को नियुक्त कर शासन के खिलाफ बडवानी में मुक़दमा दायर किया। इसमें माननीय न्यायालय ने जैन समाज का स्वामित्व घोषित कर शासन के विरुद्ध स्थाई निषेधाज्ञा जारी कर दी। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी रजिस्ट्रार लोक-न्यास को निर्देशित किया कि लोक-न्यास की भूमि को 3 महीने में सीमांकित कर रजिस्टर में दर्ज करें। ट्रस्ट की पैरवी डॉ. विवेक पाण्डेय द्वारा की गई। ट्रस्ट की संपत्ति को न्यायायिक मार्ग से संरक्षित करने पर समाजजनों ने आभार व्यक्त किया।
बावनगजा जी लोक न्यास जैन समाज की बड़ी उपलब्धि : न्यायालय ने शासन के विरुद्ध निषेधाज्ञा जारी की, पैरवी एडवोकेट डॉ.विवेक पाण्डे ने की

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
आहार दान के लिए घर के दरवाजे खुले रखे : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा- चारित्र मोहनीय कर्म के कारण आती है संयम लेने में बाधा
राजकीय अतिथि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज दंग की नसिया पारस भवन सीकर में विराजित हैं। जन्म मृत्यु के बीच में क्या आवश्यक अनिवार्य कार्य श्रावकों को करना चाहिए। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 08:25 pm
प्राकृताचार्य श्री सुनील सागर जी पर भारतीय डाक विभाग ने जारी किया विशेष आवरण : प्राचीन विरासत का रूप परिवर्तन नहीं होना चाहिए यह देश की बहुत बड़ी क्षति होगी - आचार्य सुनील सागर जी महाराज
प्राकृताचार्य,बहुभाषाविद्, चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के 49वें जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा एक विशेष आवरण जारी किया। जिसका लोकार्पण आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे प्राकृत सम्मान समारोह के अन्तर्गत भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा एवं श्रुत संवर्ध्दनी महासभा द्वारा किया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी ओम पाटोदी की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 07-10-2026, 08:24 pm



