आगरा। मधु नगर, अमृतपुरी स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
अभिषेक और शांतिधारा से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान पारसनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा याचना कर क्षमावाणी पर्व का संदेश आत्मसात किया।
समाजजनों ने की सहभागिता
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्टी मुन्नालाल जैन, संरक्षक ओमप्रकाश जैन, वरैया समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जैन, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, उपमंत्री राहुल जैन, सांस्कृतिक मंत्री जितेंद्र जैन, प्रचार मंत्री राहुल जैन ‘साड़ी’, संजय जैन, बॉबी जैन, राकेश जैन एवं विशाल जैन सहित बड़ी संख्या में महिला वर्ग उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।
श्रीफल साथी : राहुल जैन, आगरा




