राजस्थान। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज ने राजस्थान प्रोविंस के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार गोवाड़िया के असामयिक देह परिवर्तन पर आयोजित शोकसभा में शोक-पत्र भेंट कर हार्दिक श्रद्धांजलि व्यक्त की। फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वैभव गोवाड़िया तथा परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

समाज, धर्म और जनजीवन के लिए समर्पित रहा जीवन

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने शोक उद्बोधन में पवन कुमार गोवाड़िया को एक विचारधारा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गोवाड़िया ने समाज, परिवार, धर्म एवं राजनीति के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को समाज सदैव स्मरण रखेगा। महामंत्री महेंद्र बंडी ने शोक-पत्र का वाचन किया।

उपस्थितजनों ने व्यक्त की संवेदनाएं

इस अवसर पर 18000 दशा हूमड़ समाज अध्यक्ष दिनेश खोड़निया, फेडरेशन के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया, बसंतलाल सराफ, रजनीकांत गांधी, पं. हंसमुख जैन प्रतिष्ठाचार्य, दीपक मिंडा, सुरेश सिंघवी, कांतिलाल खोड़निया, राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी एवं महामंत्री महेंद्र बंडी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत पवन कुमार गोवाड़िया को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।