📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

शिक्षक दिवस पर महिला शिक्षिकाओं का सम्मान: केंद्रीय महिला परिषद सागर ने किया शिक्षक सम्मान समारोह

सागर में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन केंद्रीय महिला परिषद के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर रेनबो पब्लिक स्कूल कैंट में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य सहित महिला शिक्षिकाओं और समस्त स्टाफ का सम्मान कर शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजेन्द्र कुमार जैन की यह रिपोर्ट।

सागर • राजेन्द्र कुमार जैन • 05-09-2026, 05:59 pm

श्रमण संस्कार शिविर की तैयारियों को लेकर अति आवश्यक बैठक सम्पन्न : मुनि श्री निजानन्द सागर जी की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

इंदौर में श्रमण संस्कार शिविर की तैयारियों को लेकर रामाशाह मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। शिविरार्थियों के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। साथ ही मुनि श्री निजानन्द सागर जी की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 05:42 pm

धारणा बदलो, जीवन की दिशा बदल जाएगी; रील लाइफ नहीं, हकीकत को पहचानें — निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी

कुण्डलपुर में मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने कहा कि जीवन की दिशा परिस्थितियां नहीं, बल्कि उन्हें देखने वाली धारणा तय करती है। सोशल मीडिया की उधार की धारणाओं से बचकर सम्यक दृष्टि, धैर्य, निरंतर पुरुषार्थ और वास्तविक जीवन को महत्व देना जरूरी है। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

इंदौर • राजीव सिंघई • 05-09-2026, 05:36 pm

पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से, तप-साधना और आत्मचिंतन में जुटेगा जैन समाज : , ‘ 15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व पर होगी क्षमायाचना मिच्छामि दुक्कड़म्’ के साथ महापर्व का समापन

जैन धर्मावलंबियों का प्रमुख आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से शुरू होगा। आठ दिनों के पर्व में जैन समाज के श्वेताम्बर समुदाय (स्थानकवासी, मूर्तिपूजक, तेरापंथ) के लोग तप, उपवास, स्वाध्याय, प्रतिक्रमण, ध्यान और साधना के माध्यम से आत्मशुद्धि का प्रयास करेंगे। श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र का यह आलेख...

इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 04:27 pm

धर्म से विचलित व्यक्ति को पुनः धर्म में स्थापित करना स्थितिकरण : आचार्यश्री उदारसागर जी ने स्थितिकरण अंग की महत्ता समझाई

आचार्य श्री उदारसागर महाराज ने बड़े जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए स्थितिकरण अंग की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि सम्यग्दर्शन अथवा सम्यक्चारित्र से विचलित हो रहे व्यक्ति को प्रेम, वात्सल्य और विवेकपूर्वक पुनः धर्ममार्ग में स्थापित करना ही स्थितिकरण अंग कहलाता है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...

मुरैना • मनोज जैन नायक • 05-09-2026, 04:25 pm

जैन जाति नहीं, अनादि और शाश्वत धर्म : मूल संदेश ‘परस्परोपग्रहो जीवानाम्’ अर्थात जीवों का परस्पर उपकार

जैन दर्शन केवल जीवन जीने की एक पद्धति अथवा किसी विशेष समुदाय की पहचान नहीं, बल्कि अनादि और शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा है। यह अहिंसा, अनेकांत, अपरिग्रह और आत्मकल्याण जैसे सार्वभौमिक सिद्धांतों पर आधारित दर्शन है, जिसका मूल उद्देश्य प्रत्येक जीव के आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करना है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की प्रस्तुति में अरिहंत जैन मलगुवां का आलेख...

मुरैना • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 04:23 pm

बाहर की ऊँचाई नहीं भीतर की नींव मजबूत करें : मुनि सुधा सागरजी ने दलाल बाग में बाहरी सफलता को नींव में बदलने का संदेश

धर्म समाज संस्कृति और जीव दया को समर्पित मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने शनिवार को दलालबाग मे विद्या सुधा देशना मंडप में‌ आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए अपनी पीयूष देशना में कहा कि मनुष्य जीवन में ऊँचाइयों को छूना चाहता है, लेकिन उसे यह समझना होगा कि ऊँचा वही उठ सकता है जिसकी जड़ें मजबूत हों। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 04:21 pm

जैन रत्न स्व. प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल को शत-शत नमन: 6वीं पुण्यतिथि पर समाजजन कर रहे हैं स्मरण, योगदानों को किया जा रहा याद

दिगंबर जैन समाज इंदौर के गौरवशाली अनूप भवन परिवार के पितृ पुरुष स्वर्गीय श्री देवकुमारसिंह कासलीवाल के सुपुत्र एवं जैन रत्न स्व. श्री प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल की आज 6वीं पुण्यतिथि है। स्व. प्रदीप जी ने अपने पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के संस्कारों को आत्मसात किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 02:50 pm

पहचान बनाने के लिए लगती है काफी मेहनत: मुनि श्री समत्व सागर जी ने धर्मसभा को संबोधित कर जीवन में मान-अभिमान के बारे में बताया

मुनि श्री समत्व सागर जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कि मैं जितना भी कुछ बचपन से करने का प्रयास करता हूँ, लोग मुझे देखें, मेरी पहचान हो और दूसरी बात है- मेरा आनंद भी रहे, शांति भी मिले किंतु मुझे आज तक एक भी ऐसी दुकान नहीं मिली जहाँ यश कीर्ति मिलती हो, जहां पर शांति और आनंद मिलता हो। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 02:49 pm

श्री दिगंबर जैन परवार सभा का प्रतिभा सम्मान रविवार को : समाज के मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह में चंद्रप्रभु मांगलिक भवन में जुटेंगे समाजजन

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास के लिए सहायक संस्था श्री दिगंबर जैन परवार सभा इंदौर के तत्वावधान में इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह का रविवार को आयोजन किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, राजेश दद्दू की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 02:02 pm

अपनी पहचान को बनाने में समय लगता है : मुनि श्री समत्व सागर जी ने पहचान, धैर्य और संयम के बारे में प्रसंगों से समझाया

निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के तीन शिष्य मुनि श्री समत्व सागरजी महाराज, मुनि श्री शील सागरजी महाराज,मुनि श्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में धर्मसभा का शुभारंभ पदाधिकारियों ने आचार्य विराग सागर जी महाराज के चित्र अनावरण और मुनि श्री का पाद प्रक्षालन करके किया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर...

आगरा • Shreephal Jain News • 04-09-2026, 09:54 pm

तप से ही जीवन में निखार इच्छाओं का निरोध ही तप : आचार्य कल्प पुण्यसागर जी के सानिध्य में भक्तामर महामंडल विधान में 17 पुण्यार्जक परिवारों ने 48 अर्घ्य समर्पित किए

48 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान के अंतर्गत शुक्रवार को 35वें दिन धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में विधान का आयोजन हुआ। आचार्य कल्प पुण्यसागर जी महाराज के ससंघ के सान्निध्य में आयोजित विधान में 17 पुण्यार्जक परिवारों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर मंडप पर 48 अर्घ्य समर्पित किए। धरियावद से श्रीफल साथी अशोक जेतावत की यह खबर...

धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 04-09-2026, 09:43 pm

महेंद्रसिंह यादव ने किए आर्यिकाश्री संगममति माताजी के मंगल दर्शन : पूर्व विधायक कमलेश जाटव भी रहे साथ, जैन बगीची पहुंचकर लिया माताजी का आशीर्वाद

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महेंद्रसिंह यादव ने शुक्रवार को अंबाह स्थित जैन बगीची पहुंचकर आर्यिका श्री संगममति माताजी ससंघ के मंगल दर्शन किए। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर...

अंबाह • अजय जैन • 04-09-2026, 09:39 pm

जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में प्रतिष्ठाचार्य कार्यशाला प्रारंभ : 9 सितम्बर तक चलेगी विद्धत संगोष्ठी, वागड़ से भी प्रतिष्ठाचार्य कर रहे सहभागिता

भारत वर्षीय दिगंबर जैन आगम मार्गी विद्वत समिति एवं श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन के तत्वावधान में सात दिवसीय प्रतिष्ठा शिरोमणि ग्रंथ कार्यशाला उत्तर प्रदेश के ललितपुर के कारीटोरन के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गुरुवार से प्रारंभ हुई। जो 9 सितम्बर तक चलेगी। कारीटोरन से पढ़िए, यह खबर..

कारीटोरन • Shreephal Jain News • 04-09-2026, 09:37 pm

महावीर इंटरनेशनल ने सुकून की छाँव के तहत चार छतरियों का किया वितरण : गोधाम में जाकर गोसेवा कर सबकी सेवा सबको प्यार को किया साकार

सबकी सेवा, सबको प्यार, जिओ और जीने दो तथा दोस्ती से सेवा के उद्देश्य को लेकर कार्यरत महावीर इंटरनेशनल कुचामन परिवार ने कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कई सेवा कार्य किए। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहड़िया की यह खबर...

कुचामनसिटी • सुभाष पहाड़िया • 04-09-2026, 09:17 pm

दूसरों में दुर्गुण खोजने के बजाय अपने भीतर झांकिये : मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी ने गुणों की व्याख्या कर स्वयं को तराशने का दिया संदेश

दलालबाग में चातुर्मास कर रहे मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने शुक्रवार को धर्मसभा में कहा कि दूसरों के दुर्गुण खोजने के बजाय पहले स्वयं के भीतर झांकिए। किसी अन्य व्यक्ति मैं दुर्गुण नहीं देखें। अपने भगवान में गुण देखिए। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर..

इंदौर • Shreephal Jain News • 04-09-2026, 09:15 pm

इंदौर में शिक्षक दिवस पर 25 श्रेष्ठ शिक्षक एवं 25 समाजसेवी विद्यार्थियों का सम्मान : मुनिपुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा आयोजन

इंदौर में शिक्षक दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन से संबद्ध करीब 25 सोशल ग्रुपों द्वारा 25 श्रेष्ठ शिक्षकों एवं 25 समाजसेवी और संस्कारवान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 50 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी वितरित होगी। पढ़िए श्रीफल साथी राकेश विनायका की यह रिपोर्ट।

इंदौर • इंदौर डेस्क • 04-09-2026, 08:21 pm

विहसंत सागर जी की प्रेरणा से 6 सितंबर को लगाया जाएगा मेगा स्वास्थ्य शिविर : विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श और मार्गदर्शन

धर्म के साथ समाजसेवा और मानव सेवा के उद्देश्य को लेकर आशियाना लखनऊ में चातुर्मासरत मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागरजी मुनिराज की प्रेरणा से मेदांता हॉस्पिटल एवं आनंदमय पावन वर्षा योग समिति के सौजन्य से मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुरैना/लखनऊ से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...

इंदौरमुरैना/लखनऊ • मनोज जैन नायक • 04-09-2026, 06:39 pm

आचार्य श्री सुनीलसागर जी के सान्निध्य में हुआ गर्भ संस्कार शिशु सत्कार : जैन धर्म में गर्भ संस्कार की परंपरा को स्पष्टता से बताया गया

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी के पावन सान्निध्य में गर्भ संस्कार एवं शिशु सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सीमा अनिल गर्ग उपस्थित रहीं। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की यह रिपोर्ट...

इंदौर • Shreephal Jain News • 04-09-2026, 03:29 pm

जीवन चुनाव है इसलिए हर निर्णय विवेक जिम्मेदारी से करें : मुनि श्री समतासागर जी ने जीवन में चयन के लिए जरूरी तत्व समझाए

सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं, मुक्ति की मंजिल हो अथवा जीवन का कोई सांसारिक लक्ष्य, सफलता के लिए इन तीनों को समझना और जीवन में उतारना आवश्यक है। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर...

कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 04-09-2026, 03:25 pm