कुचामनसिटी। सबकी सेवा, सबको प्यार, जिओ और जीने दो तथा दोस्ती से सेवा के उद्देश्य को लेकर कार्यरत महावीर इंटरनेशनल कुचामन परिवार ने कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कई सेवा कार्य किए। इस अवसर पर हिराणी गोशाला में सुदर्शन जी महाराज के सानिध्य में गोसेवा की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों को तेज धूप एवं बरसात से बचाव के लिए संस्था के सुकून की छाँव सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत चार बड़ी साइज की छतरियों का वितरण किया गया। सांवरिया सेठ मंदिर आसपुरा में माला और प्रसाद विक्रेता सुरेंद्र पुत्र पूर्णमल को एक बड़ी छतरी प्रदान की गई। इसके बाद सब्जी मंडी में मदनी धर्मपत्नी रामचंद्र, पुराने बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा रसोई के पास जूता पॉलिश का कार्य करने वाले छोटूलाल पुत्र दीपाराम तथा अम्बेडकर सर्किल पर फल विक्रेता रतनलाल पुत्र मोडूराम को भी एक-एक छतरी वितरित की गई।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर श्री कृष्ण गोधाम गोशाला सेवा समिति, आसपुरा के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सचिव श्रवण रणवा, गोशाला संचालक चैनसुख गुर्जर, कोषाध्यक्ष मांगीलाल मारवाल तथा सदस्य गणपत खीचड़, गोवर्धन मारवाल, नानक कुमावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन समाजजनों ने सहयोग किया

छतरी वितरण कार्यक्रम में जैन समाज के लालचंद पहाडिया ,संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजीत पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, वीर संपत बगड़िया, वीर संदीप पांडया, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर नदंकिशोर बिडसर,वीर अशोक अजमेरा, वीर आनंद सेठी एवं वीर पारस पहाड़िया ने सहयोग किया। सेवा कार्य में सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग के प्रति अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश पांडया कॉडिनेटर वीर सुभाष पहाडिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।