इंदौर। दिगंबर जैन समाज इंदौर के गौरवशाली अनूप भवन परिवार के पितृ पुरुष स्वर्गीय श्री देवकुमारसिंह कासलीवाल के सुपुत्र एवं जैन रत्न स्व. श्री प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल की आज 6वीं पुण्यतिथि है। स्व. प्रदीप जी ने अपने पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के संस्कारों को आत्मसात किया। आप दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष रहे और आपके कार्यकाल में समाज के उत्थान एवं खुशहाली के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए, जिससे समाज गौरवान्वित हुआ। आप दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। इसके अतिरिक्त श्री महावीर ट्रस्ट, सिद्धवरकूट तीर्थ एवं मक्सी पार्श्वनाथ सहित अनेक ट्रस्टों और तीर्थ क्षेत्रों के अध्यक्ष के रूप में आपने उनके विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया। डॉ. जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू एवं परिवार ने कहा कि आज पुण्यतिथि पर भले ही आप भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, परंतु आपके स्वर्णिम योगदान की स्मृति को देश-प्रदेश एवं इंदौर का सकल जैन समाज सदैव जीवंत रखेगा। पुण्य स्मृति पर शत-शत नमन
जैन रत्न स्व. प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल को शत-शत नमन: 6वीं पुण्यतिथि पर समाजजन कर रहे हैं स्मरण, योगदानों को किया जा रहा याद

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
पहचान बनाने के लिए लगती है काफी मेहनत: मुनि श्री समत्व सागर जी ने धर्मसभा को संबोधित कर जीवन में मान-अभिमान के बारे में बताया
मुनि श्री समत्व सागर जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कि मैं जितना भी कुछ बचपन से करने का प्रयास करता हूँ, लोग मुझे देखें, मेरी पहचान हो और दूसरी बात है- मेरा आनंद भी रहे, शांति भी मिले किंतु मुझे आज तक एक भी ऐसी दुकान नहीं मिली जहाँ यश कीर्ति मिलती हो, जहां पर शांति और आनंद मिलता हो। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 02:49 pm
श्री दिगंबर जैन परवार सभा का प्रतिभा सम्मान रविवार को : समाज के मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह में चंद्रप्रभु मांगलिक भवन में जुटेंगे समाजजन
सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास के लिए सहायक संस्था श्री दिगंबर जैन परवार सभा इंदौर के तत्वावधान में इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह का रविवार को आयोजन किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, राजेश दद्दू की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 02:02 pm



