📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

वैयावृत भावना तीर्थंकर प्रकृति का बंध कराती है : आचार्य कल्प पुण्य सागर जी ने धर्म सभा में वैयावृत भावना का महत्व समझाया

सम्यक दृष्टि जीव गणवान पुरुषों की सेवा और वैयावृत करता है। वैयावृत में छोटे-बड़े का भेद नहीं करते हैं। आचार्य परमेष्ठी भी छोटे से छोटे साधु की भी सेवा, वैयावृत करते हैं और मन, वचन, काय से कृत-कारित अनुमोदना करते हैं। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोक जेतावत की यह खबर...

धरियावद अशोक कुमार जेतावत 06-09-2026, 10:47 pm

15 दिवसीय ‘विमर्श कैम्प’ से बच्चों में संस्कारों की नई चेतना : प्राचीन गुरुकुल परंपरा को जीवंत कर रहा ‘विमर्श कैम्प’, आचार्य श्री ने कहा- संस्कारवान युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य

देहरा-तिजारा अतिशय क्षेत्र में 30 अगस्त से 13 सितम्बर तक आयोजित हो रहे 15 दिवसीय ‘विमर्श कैम्प’ में बालक-बालिकाओं को धर्म, संस्कार, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। देहरा तिजारा से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...

देहरा-तिजारा सोनल जैन 06-09-2026, 10:45 pm

46वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 81 मरीजों का इलाज: महानगरों के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में

महावीर इंटरनेशनल, कुचामन सिटी के तत्वावधान में गुणमाला देवी पाण्ड्या (स्व. कमलकुमार जैन) के सौजन्य से रविवार को 46वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास लगाया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर...

कुचामन सिटी सुभाष पहाड़िया 06-09-2026, 08:33 pm

माता-पिता के बाद गुरु ही शिष्य को ऊपर उठता देख खुश होता है : अडिन्दा पार्श्वनाथ की पावन धरा पर हुआ शिक्षकों का सम्मान

1500 वर्ष प्राचीन परम चमत्कारी भगवान अडिन्दा पार्श्वनाथ की पावन धरा पर 42वें अभिनंदनीय वर्षा योग के लिए ससंघ विराजमान गणिनी श्री सुभूषण मति माताजी के पावन सानिध्य में शिक्षक दिवस’ पर शिक्षक सम्मेलन व सम्मान समारोह संपन्न हुआ। अडिन्दा पार्श्वनाथ से पढ़िए, यह खबर...

अडिन्दा पार्श्वनाथ Shreephal Jain News 06-09-2026, 08:32 pm

धर्म और पुरुषार्थ ही जीवन की सच्ची पूंजी: आचार्यश्री उदारसागर जी ने आहार प्रसंग के माध्यम से समझाया पूर्व पुण्य और वर्तमान पुरुषार्थ का महत्व

आचार्य श्री उदारसागर महाराज ने बड़े जैन मंदिर में प्रवचन में रोचक प्रसंग के माध्यम से जीवन की अनिश्चितता, धर्म के प्रति जागरूकता और वर्तमान पुरुषार्थ का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य पूर्व जन्म के पुण्य के उदय से प्राप्त सुख-सुविधाओं का भोग करता है लेकिन, केवल पूर्व पुण्य के भरोसे जीवन नहीं चलाया जा सकता। भविष्य को संवारने के लिए वर्तमान में धर्म, संयम और शुभ पुरुषार्थ करना आवश्यक है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...

मुरैना मनोज जैन नायक 06-09-2026, 08:30 pm

संकल्प और विश्वास के आगे थम गई बारिश: माताजी ने कहा-रथयात्रा आज ही निकलेगी

शनिवार का दिन अंबाह के जैन समाज के लिए केवल एक धार्मिक आयोजन का दिन नहीं था बल्कि श्रद्धा, संकल्प और विश्वास की परीक्षा का दिन बन गया था। जैन बगीची में 35 दिवसीय णमोकार महामंत्र महाविधान की पूर्णाहूति के बाद भव्य रथयात्रा निकलनी थी। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर...

अंबाह अजय जैन 06-09-2026, 08:29 pm

श्रमण मुनि श्री समत्व सागरजी के प्रेरक प्रसंग से लाभान्वित हुए युवा: ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से भरपूर रहा सत्र

निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में जैन धर्म पर आधारित शानदार सत्र आधिकारिक रूप से जारी है। इस पहल का उद्देश्य युवा सोच को प्रेरित करना और जैन दर्शन, मूल्यों, आध्यात्मिकता तथा आत्म-विकास के मार्ग की गहरी समझ प्रदान करना है। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर...

आगरा Shreephal Jain News 06-09-2026, 08:27 pm

खंडेलवाल दिगंबर जैन परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन: मुनि सुधा सागर के सानिध्य में हुआ विमोचन, 10 जनवरी 2027 को इंदौर में होगा आयोजन

नगर में श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा आगामी 10 जनवरी 2027 को एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका में अंतरराष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन करेगी। रविवार को दलाल बाग में मुनि पुंगवश्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में इस परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 06-09-2026, 05:53 pm

थांदला मप्र की समाजसेवी मुनि भक्त किरण मेहता का देह परिवर्तन: दिगंबर जैन दशा हूमड़ समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि

दिगंबर जैन दशा हूमड़ समाज की वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता किरण महेंद्र मेहता का जन्माष्टमी पर्व की शाम को हृदय गति रुकने से असामयिक देह परिवर्तन हो गया। थांदला से पढ़िए, यह खबर...

थांदला Shreephal Jain News 06-09-2026, 05:49 pm

लायंस क्लब मुरैना एलिट ने मनाया मेरा वृंदावन कार्यक्रम : जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन, शिक्षकों का किया सम्मान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लायंस क्लब मुरैना एलिट की ओर से 5 सितंबर को शहर के प्रतिष्ठित होटल इंद्रलोक पैलेस में भव्य एवं आकर्षक ‘मेरा वृंदावन’ कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...

मुरैना मनोज जैन नायक 06-09-2026, 05:46 pm

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ ने शिक्षक दिवस मनाया: शिक्षिका और छात्रा का किया गया सम्मान

शिक्षक दिवस 5 सितंबर को फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व प्रदीप कासलीवाल की षष्ठम पुण्यतिथि के अवसर पर सोशल ग्रुप फेडरेशन के आह्वान पर शाखा अजितनाथ की ओर से शिक्षक एवं छात्र सम्मान समारोह रखा गया। स्थानीय परेड मंदिर पुस्तक बाजार में इसका आयोजन किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट...

भिंड सोनल जैन 06-09-2026, 05:45 pm

अडिंदा ट्रस्ट ने 130 शिक्षकों का किया सम्मान : आर्यिका सुभूषणमति माताजी ससंघ के सानिध्य में हुआ सम्मान समारोह

निकटवर्ती अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में अडिंदा ट्रस्ट द्वारा 130 शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह में स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े हुए उदयपुर वल्लभनगर भिंडर ब्लॉक के निजी विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान किया गया। अडिंदा पार्श्वनाथ से पढ़िए, यह खबर...

अडिंदा पार्श्वनाथ Shreephal Jain News 06-09-2026, 05:43 pm

उच्च पदों पर पहुंचकर विद्यालय और गुरुजनों को मत भूलना: सिद्धायतन के प्राचार्य और शिक्षकों का रिटायर्ड आईजी ने किया सम्मान

निकटवर्ती तीर्थधाम सिद्धायतन द्रोणगिरि द्वारा संचालित श्री समंतभद्र शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईजी मिथलेशकुमार शुक्ला ने कहा कि छात्र जीवन में अपना एक लक्ष्य निर्धारित करके उसको प्राप्त करने हेतु परिश्रम करना चाहिए। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर...

बकस्वाहा Shreephal Jain News 06-09-2026, 05:41 pm

परिस्थितियां नहीं हमारी मानसिक स्थिति असली चुनौती: मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने वाट इज लाइफ लाइव सीरीज के तहत लाइफ इज चैलेंज विषय पर जीवन की चुनौतियों को आध्यात्मिक दृष्टि से समझाया

निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने प्रातः काल बड़े बाबा भगवान श्री आदिनाथ के चरणों में बैठकर शांतिधारा कराई। इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालु कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ एवं कुण्डलपुर क्षेत्र प्रचार मंत्री जयकुमार जैन ‘जलज’ ने बताया कि मुनिश्री के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री आदिनाथ जी की आराधना की। कुण्डलपुर से पढ़िए,राजीव सिंघई की यह खबर...

कुण्डलपुर राजीव सिंघई 06-09-2026, 05:39 pm

युवक युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन: मुनि श्री सुधा सागर जी ने कार्यक्रम की सफलता का दिया आशीर्वाद

श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगम्बर जैन महासभा एवं युवा महासभा द्वारा अखिल भारतीय खंडेलवाल दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन मुनि श्री सुधा सागर जी के समक्ष रविवार को किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 06-09-2026, 05:37 pm

कलाकुंज जैन मंदिर में जयकारे और भक्ति गीत गूंजे: भक्तिमय हुआ 44 दिवसीय विधान का चतुर्थ दिवस

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर,कलाकुंज मारुति स्टेट में वात्सल्य सेवा समिति, कलाकुंज-अवधपुरी के तत्वावधान में चल रहे 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्रोत मंदिर विधान का चतुर्थ दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट...

आगरा Shreephal Jain News 06-09-2026, 05:34 pm

आचार्य श्री सुनीलसागर जी के सान्निध्य में कन्या बने कनक का आयोजन : कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बेटियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से सजा मंच

नेमिनगर जैन कॉलोनी के सन्मति समवशरण पांडाल में रविवार को आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में “नेक कन्या कार्यशाला: कन्या बने कनक” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बेटियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से...

इंदौर Shreephal Jain News 06-09-2026, 05:32 pm

मन की खुराक भोजन तो तन की खुराक है भजन : गणिनी आर्यिका रत्न सुभुषण मति माताजी ने दिया धर्म संदेश

अतिशय तीर्थ क्षेत्र में 42 वें अभिनंदनीय वर्षा योग के लिए ससंघ विराजमान गणिनी आर्यिका रत्न श्री सुभूषण मति माताजी ने भगवान पार्श्वनाथ का दूध से अभिषेक किए जाने के बाद हुई धर्म सभा में कहा कि जैसे भोजन देह की खुराक है, उसी प्रकार प्रवचन मानसिक खुराक है।अडिन्दा पार्श्वनाथ से पढ़िए, अजीत कोठिया की यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 06-09-2026, 03:12 pm

अजीत कोठिया निःशुल्क अध्यापन कार्य के लिए सम्मानित : फेमस पीपुल इंडिया वर्ल्ड ने शिक्षक दिवस पर किया है सम्मानित

दिगंबर जैन पाठशाला के प्रेरक अजीत कोठिया को फेमस पीपुल इंडिया वर्ल्ड संस्था द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार निःशुल्क अध्यापन कार्य हेतु शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्या रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डडूका से पढ़िए, यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 06-09-2026, 03:10 pm

डडूका की दिगंबर जैन बेटी अहाना कोठिया की प्रविष्टि अव्वल: दून स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अहमदाबाद की कक्षा 2 की छात्रा है अहाना

दिगंबर जैन समाज की अहाना अविन कोठिया की प्रविष्टि जन्माष्टमी पर्व पर अव्वल रही। अहाना दून स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अहमदाबाद की कक्षा 2 की छात्रा है। कान्हा रूप में भी प्रस्तुति दी। डडूका से पढ़िए, यह खबर...

डडूका Shreephal Jain News 06-09-2026, 03:09 pm