डडूका। दिगंबर जैन समाज की अहाना अविन कोठिया की प्रविष्टि जन्माष्टमी पर्व पर अव्वल रही। दून स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अहमदाबाद की कक्षा 2 की छात्रा सामाजिक कार्यकर्ता अजीत कोठिया संस्थापक सदस्य फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की पोती अहाना अविन हिना कोठिया ने 52 प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ स्थान पाकर कान्हा रूप में स्वयं श्रेष्ठ प्रस्तुति दी। अहाना कोठिया की उपलब्धि पर समाज और फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज ने शुभकामनाएं दी हैं।