📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

दायित्व, समर्पण और श्रद्धा का आदर्श निर्वहन : आनंद गोधा और नवीन गोधा ने निभाया संत, समाज और संगठन के प्रति संकल्प

सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गोधा ने विभिन्न चातुर्मास आयोजनों में सक्रिय सहभागिता कर समाज, संत और संगठन के प्रति अपने दायित्व, समर्पण और सेवा भावना का परिचय दिया। पढ़िए इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 02:27 pm

सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र की त्रिवेणी से ही संभव है मोक्ष की प्राप्ति : आचार्यश्री उदारसागर महाराज

मुरैना में आचार्यश्री 108 उदारसागर महाराज ने कहा कि मोक्षमार्ग की आधारशिला सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र की त्रिवेणी है। मुनिश्री उपशान्त सागर महाराज ने पूजन सामग्री को अमूल्य रत्नों की तरह सावधानी से अर्पित करने का संदेश दिया। सायंकालीन प्रश्न मंच में बच्चों को पुरस्कार दिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 02:18 pm

भाव-भक्ति के साथ संपन्न हुई इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव 2026 की मंगल कलश स्थापना: ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने सभी श्रावकों ने गुरु भक्ति में लगाए जयकारे

आचार्य श्री आदिसागरजी महाराज की परंपरा के चतुर्थ पट्टाचार्य, तपोधन श्रेष्ठ प्राकृताचार्य 108 श्री सुनीलसागरजी महाराज के सान्निध्य में इंद्रपुरी चातुर्मास 2026 के शुभारंभ अवसर पर आचार्य श्री ने अपनी मंगल देशना में कहा कि अपने मन के सारे कषायों को दूर करने का इससे अच्छा अवसर नहीं मिल सकता।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 08:04 am

प्राकृत भाषा को बढ़ावा देने की पहल : गुरु पूर्णिमा पर ऑनलाइन प्राकृत सर्टिफकेट कोर्स का शुभारंभ

भारत सरकार के आईकेएस डिवीजन द्वारा तैयार ऑनलाइन प्राकृत सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ इंदौर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ। छह माह के इस निःशुल्क पाठ्यक्रम के लिए देशभर से 200 से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। पढ़िए श्रीफल साथी टी के वेद की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 08:02 am

कुंभोज में नवधा भक्ति से गूंजा आचार्यश्री चंद्रप्रभसागरजी का सानिध्य: युवाओं ने किया निरंतराय आहारदान

विद्यासन्मतिदास पावन वर्षायोग 2026 के अंतर्गत कुंभोज में चल रहे जैन धर्म के अनुष्ठानों में शुक्रवार को आचार्य चंद्रप्रभसागर महाराज के निरंतराय आहार की अद्भुत झलक देखने को मिली। कुंभोज से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 08:00 am

आगरा में ‘Wonderful Jainism’ के दूसरे सत्र में युवाओं ने कहा—Proud to be a Jain : मुनिश्री समत्व सागर के प्रेरक उद्बोधन से गूंजा सभागार

आगरा के निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में ‘Wonderful Jainism’ के दूसरे विशेष सत्र ‘माइंडफुलनेस’ में मुनिश्री 108 समत्व सागर महाराज ने युवाओं को जैन दर्शन, सजगता और आत्मविकास की प्रेरणा दी। प्रवचन के बाद युवाओं ने उत्साह से ‘Proud to be a Jain’ का उद्घोष किया। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 08:50 pm

29वें विरागमय पावन वर्षायोग का शुभारंभ : श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ कलश स्थापना महोत्सव

धर्मनगरी परतापुर में गणिनी आर्यिका 105 विशिष्ट श्री माताजी ससंघ के 29वें विरागमय पावन वर्षायोग का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। कलश स्थापना महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अभिषेक, शांतिधारा, पूजा, अर्घ्य समर्पण और पुण्यार्जन के साथ धर्म, संयम व आत्मकल्याण का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 08:48 pm

भोपाल में आचार्य समय सागर जी के चातुर्मास में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव : पादप्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद, विधानसभा में प्रवचन का दिया आमंत्रण

भोपाल के विद्योदय तीर्थ में आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के चातुर्मास-2026 एवं वर्षायोग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने आचार्यश्री का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया और विधानसभा में धर्म, नैतिकता एवं जीवन मूल्यों पर प्रवचन के लिए आमंत्रित करने की घोषणा की। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 07:59 pm

स्वाध्याय युक्तता से लाभ : आचार्य श्री कनक नंदीजी ने बताया स्वाध्याय को परम तप का स्वरूप

सागवाड़ा से अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में आचार्य श्री कनक नंदीजी गुरुदेव ने स्वाध्याय की महत्ता बताते हुए कहा कि विनयपूर्वक स्वाध्याय इंद्रियों और मन-वचन-काय के व्यापार को रोककर एकाग्रता एवं ध्यान की स्थिति उत्पन्न करता है। उन्होंने स्वाध्याय को परम तप बताते हुए निरंतर इसकी भावना करने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया डडूका की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 07:56 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव में : आचार्य श्री समय सागर महाराज का पाद प्रक्षालन कर श्रीफल भेंट किया

वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य श्री समय सागर महाराज के चरणों का पाद प्रक्षालन कर श्रीफल भेंट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने भोपाल में चातुर्मास हेतु निवेदन किया तथा आचार्यश्री ने अहिंसा, सेवा और समाज कल्याण का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 07:51 pm

मित्रता : मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी : विश्वास, आत्मीयता और त्याग से मजबूत होते हैं जीवन के रिश्ते

डिजिटल युग में संवाद के साधन बढ़ने के बावजूद सच्ची आत्मीयता और विश्वासपूर्ण मित्रता दुर्लभ होती जा रही है। मित्रता दिवस हमें स्वार्थ से ऊपर उठकर विश्वास, त्याग, सहयोग और संवेदना के रिश्ते मजबूत करने की प्रेरणा देता है। पढ़िए श्रीफल साथी डॉ. जयेन्द्र जैन ‘निप्पू चन्देरी’ की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 05:25 pm

जैन तीर्थक्षेत्रों के दर्शन हेतु छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र यात्रा रवाना : कुचामन सिटी से 15 श्रावक-श्राविकाओं का छह दिवसीय तीर्थयात्रा दल निकला

कुचामन सिटी से 15 श्रावक-श्राविकाओं का छह दिवसीय जैन तीर्थयात्रा दल छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के प्रमुख तीर्थों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु विभिन्न तीर्थों पर अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विधान कर विश्वशांति, अहिंसा और जीव कल्याण की मंगलकामना करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 05:21 pm

कोलकाता के बंगबासी में गूंजा धर्म जागृति संस्थान (राजस्थान प्रान्त) का आह्वान : जैन धर्म, संस्कार और पहचान को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

बंगबासी में आचार्य श्री 108 वसुनंदी महामुनिराज के 39वें वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव में धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त ने जैन धर्म, संस्कार, संगठन और पहचान को सशक्त बनाने का आह्वान किया। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने धर्म रक्षा और सामाजिक एकता का सामूहिक संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 05:18 pm

उपशीर्षक : धन जीवन की आवश्यकताओं का साधन, धर्म आत्मकल्याण का आधार; मुनिश्री उपशांत सागर महाराज ने बताया ध्यान का महत्व

मुरैना में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धन से अधिक धर्म को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। मुनिश्री उपशांत सागर महाराज ने आर्त-रौद्र ध्यान का त्याग कर धर्म एवं शुक्ल ध्यान की साधना पर जोर दिया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 05:16 pm

गुरु पूर्णिमा पर उमंग महिला परिषद ने 150 विद्यार्थियों का किया निःशुल्क दंत परीक्षण : स्वास्थ्य जागरूकता के साथ विद्यार्थियों को बांटी उपयोगी सामग्री

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंदौर में उमंग महिला परिषद ने सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का आयोजन किया। शासकीय महाविद्यालय, रविंद्र नगर में करीब 150 विद्यार्थियों का निःशुल्क दंत परीक्षण किया गया। साथ ही स्वच्छता सामग्री, पुस्तकें, कॉपियां और अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 11:32 am

चातुर्मास आत्मपरिवर्तन, संयम और पुण्य जागरण का महापर्व है : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

कुण्डलपुर में चातुर्मास प्रवचन श्रृंखला के दौरान मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने चातुर्मास को आत्मचिंतन, संयम और संस्कार जागरण का महापर्व बताया। उन्होंने अहिंसा, पिच्छी की महत्ता, कर्म सिद्धांत और आत्मकल्याण की साधना समझाते हुए श्रद्धालुओं से धर्ममय जीवन अपनाने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 11:28 am

सम्मेद शिखरजी में उपाध्याय श्री बृषभानंद जी महाराज का मंगल कलश स्थापना समारोह संपन्न: 11 कलशों की स्थापना के साथ चातुर्मास 2026 का शुभारंभ

शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी की तेरापंथ कोठी में उपाध्याय श्री बृषभानंद जी महाराज ससंघ के चातुर्मास 2026 का मंगल कलश स्थापना समारोह श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ। 11 कलश स्थापित किए गए। विभिन्न प्रांतों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति एवं धर्मसभा में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी उदयभान जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 11:25 am

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंतसागर जी मुनिराज : ध्यान, संयम और अध्यात्म की प्रेरक यात्रा

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंतसागर जी मुनिराज का जीवन ध्यान, स्वाध्याय, संयम, तप और आत्मकल्याण की प्रेरक यात्रा है। 12 अगस्त 1983 को जगदलपुर में जन्मे पूज्यश्री ने ब्रह्मचर्य से मुनि दीक्षा और उपाध्याय पद तक साधना का आदर्श प्रस्तुत किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक का आलेख पढ़िए.

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 11:22 am

पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा में रचा जाएगा इतिहास : आचार्य श्री कनकनंदी जी को गोल्डन बुक अवार्ड, 22 नवंबर को विश्व सम्मेलन

सागवाड़ा की पुनर्वास कॉलोनी में आचार्य श्री कनकनंदी जी गुरुराज के चातुर्मास के दौरान 22 नवंबर को गोल्डन बुक अवार्ड समारोह होगा। 21 से 24 नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के 50 से अधिक विद्वान, शोधकर्ता और वैज्ञानिक जैन दर्शन की समकालीन प्रासंगिकता पर मंथन करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 02-08-2026, 11:19 am

धर्म आत्मा का स्वाभाविक गुण है, बाहरी आडंबर नहीं : आचार्यश्री उदारसागर महाराज

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 01-08-2026, 03:21 pm