📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

षटरस के त्याग के साथ परनिंदा रस का त्याग भी जरूरी : आचार्य श्री नयन सागर जी : आत्मचिंतन और मौन साधना को बताया धर्म का आधार

एटा के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री नयन सागर जी महाराज ने धर्म में त्याग, मौन, आत्मचिंतन और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने षटरस के साथ परनिंदा के त्याग का संदेश देते हुए उपवास को आत्मा के समीप रहने की साधना बताया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

एटा Shreephal Jain News 05-08-2026, 08:38 pm

निष्काम भक्ति ही आत्मा को भगवान बनने की दिशा में ले जाती है : आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ने निष्काम भक्ति को आत्मकल्याण का मार्ग बताते हुए कहा कि पूजा में सांसारिक अपेक्षाओं के बजाय आत्मशुद्धि, कर्मनिर्जरा और मोक्ष की भावना होनी चाहिए। उपशान्तसागर महाराज ने भी भक्ति में प्रदर्शन से बचने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना Shreephal Jain News 05-08-2026, 08:36 pm

मुनि श्री साध्यसागरजी महाराज की वर्षायोग कलश स्थापना 9 अगस्त को : मोदीजी की नसिया में होगा धार्मिक आयोजन

इंदौर में मुनि श्री साध्यसागरजी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनयनंदीजी महाराज के वर्षायोग हेतु कलश स्थापना 9 अगस्त रविवार को मोदीजी की नसिया, बड़ा गणपति में होगी। आयोजन में संतों का सानिध्य रहेगा। समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आह्वान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 05-08-2026, 02:10 pm

जीवन का लक्ष्य आत्मा का कल्याण, परिग्रह का त्याग और समता का अभ्यास है : आर्यिका श्री अपूर्व मति माताजी एवं अनुत्तर मति माताजी

चंदेरी में चातुर्मास धर्मसभा में आर्यिका श्री अपूर्व मति माताजी एवं आर्यिका श्री अनुत्तर मति माताजी ने आत्मकल्याण, कर्मनिर्जरा, परिग्रह त्याग, संयम और समता का संदेश दिया। उन्होंने धर्म को व्यवहार में उतारने, स्वाध्याय-संयम अपनाने और बच्चों को संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी चंदेरी संवाददाता की यह रिपोर्ट।

चंदेरी Shreephal Jain News 05-08-2026, 01:56 pm

बालाघाट, डोंगरगढ़ व रामटेक में तीर्थदर्शन, कलशाभिषेक एवं शांतिधारा : कुचामन सिटी के श्रावक-श्राविकाओं ने छह दिवसीय धार्मिक यात्रा में लिया संतों का आशीर्वाद

कुचामन सिटी के सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं का दल छह दिवसीय धार्मिक यात्रा पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के प्रमुख जैन तीर्थों के दर्शन कर रहा है। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लेकर कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन कर विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगलकामना की। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।

कुचामन सिटी Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:51 pm

मौन, मधुर वाणी और गुरु भक्ति से ही जीवन बनता है श्रेष्ठ : मुनि श्री विकौशल सागर महाराज : अनावश्यक बोलने से बेहतर मौन, मधुर वाणी से बनते हैं मधुर संबंध

महरौनी में मुनि श्री विकौशल सागर महाराज ने मौन, मधुर वाणी, सदाचार और गुरु भक्ति को श्रेष्ठ जीवन का आधार बताया। उन्होंने अनावश्यक बोलने से बचने, सोच-समझकर वाणी का प्रयोग करने तथा देव, शास्त्र और गुरु के प्रति श्रद्धा रखते हुए धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

महरौनी Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:43 pm

मुरैना बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो से अधिक चांदी के तीन छत्र चोरी : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जैन समाज में आक्रोश

मुरैना के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की वेदी पर स्थापित चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मंदिर कमेटी ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और छत्रों की बरामदगी की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:38 pm

चतुर्मास स्थापना पर कठरया परिवार ने आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी को अर्पित किया श्रीफल : धर्म, स्वाध्याय और संयम का लिया संकल्प

चन्देरी में चतुर्मास स्थापना महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी के पावन सान्निध्य में संपूर्ण कठरया परिवार ने श्रद्धापूर्वक श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार ने धर्म, स्वाध्याय, संयम, सेवा और दान के साथ चतुर्मास मनाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:01 pm

बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मार्ग पर चलना है : मुनि श्री समतासागर जी

बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मोक्षमार्ग पर चलना है। मुनि श्री समतासागर जी ने कुण्डलपुर में आत्मजागरण, अभिषेक, शांतिधारा और धर्मसाधना का महत्व बताया। पढ़िए राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

कुण्डलपुर राजीव सिंघई 04-08-2026, 07:00 pm

गुणायतन के अधिष्ठाता बने बा. ब्र. अशोक भैया जी, उप-अधिष्ठाता बा. ब्र. अभय भैया जी : समाज ने दी शुभकामनाएं

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक केंद्र गुणायतन में बा. ब्र. अशोक भैया जी को अधिष्ठाता और बा. ब्र. अभय भैया जी को उप-अधिष्ठाता की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ससंघ एवं ट्रस्टियों की उपस्थिति में हुए मनोनयन पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 07:00 pm

वध से खतरनाक है बदनामी, साधना में सुख साधनों में नहीं : पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी

दिल्ली के ऋषभ विहार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने बदनामी को वध के समान हिंसक बताते हुए संयम, आत्मसाधना, सदाचार और परोपकार का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से चिंता छोड़कर चिंतन करने तथा प्रशंसा चाहने के बजाय प्रशंसनीय बनने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 06:58 pm

सम्यग्दर्शन मोक्षमार्ग की आधारशिला, देव-शास्त्र-गुरु में अटूट श्रद्धा जरूरी : आचार्य श्री उदारसागर महाराज

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री उदारसागर महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की आधारशिला बताया। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने छह आयतनों के संरक्षण को प्रत्येक श्रावक का आध्यात्मिक एवं नैतिक दायित्व बताते हुए धर्म की मूल धरोहरों की रक्षा का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 06:56 pm

बाईस परीषहों का समभावपूर्वक सहन करना ही कर्म निर्जरा का श्रेष्ठ साधन : श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज

देहरा तिजारा में चल रहे पावन चातुर्मास में श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महाराज ने 22 परीषहों को समभावपूर्वक सहन करने को कर्म निर्जरा का श्रेष्ठ साधन बताया। उन्होंने गृहस्थों को भी विषम परिस्थितियों में धैर्य, संयम और आत्मचिंतन अपनाने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 03:20 pm

पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने बताए संयमित जीवन चर्या के लाभ : आचार्य श्री ऋषभ विहार में धर्मसभा में लूटा रहे आध्यात्मिक ज्ञान

दिल्ली ऋषभ विहार में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने धर्मसभा में कहा कि अपनों से सावधान रहो। जीवन में संभलकर जीना, क्योंकि अपने ही अपनों का घात करते हैं। दिल्ली ऋषभ विहार से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 03:00 pm

आचार्य श्री पुलक सागर जी के सानिध्य में चित्रकूट धाम में बिखरे भक्ति के रंग : चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना समारोह में पुण्यार्जक परिवारों को मिला धर्म लाभ

शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में विराजित राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज के भीलवाड़ा में पहली बार श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से होने वाले चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ हुआ। भीलवाड़ा से पढ़िए, श्रीफल साथी पवनकुमार गर्ग की यह रिपोर्ट...

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 02:58 pm

वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई ‘अयोध्या गौरव रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित : शिक्षा, सामाजिक सरोकार एवं जनजागरण के क्षेत्र में पत्रकारिता योगदान के लिए मिला सम्मान

ललितपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई को शिक्षा, सामाजिक सरोकार एवं जनजागरण के क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘अयोध्या गौरव रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार के समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 04-08-2026, 11:52 am

समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण

इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 09:06 pm

पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज

इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 08:26 pm

मुनिश्री पूज्यसागर जी के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह सम्पन्न : अक्षर कलश अभियान, स्कॉलरशिप और स्वरोजगार योजनाओं की हुई घोषणा

इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ परिसर में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के वर्षायोग चातुर्मास-2026 का भव्य कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुनिश्री ने समाजहित के कई नए अभियान और दायित्वों की घोषणा की। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 07:29 pm

अपनों से सावधान रहो, जीवन में संभलकर जीना : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज

दिल्ली के ऋषभ विहार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने राग-द्वेष से सावधान रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए परोपकार, दान, सहयोग और जागृति के साथ जीवन जीना चाहिए। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

इंदौर Shreephal Jain News 03-08-2026, 07:20 pm