📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम प्रारंभ : श्रीफल जैन न्यूज पर हर 5 मिनट में पढ़ें लाइव अपडेट

इंदौर के इतवारी बाजार स्थित कांच मंदिर प्रांगण में क्षमावाणी पर्व का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 104 वर्ष पुरानी परंपरा के आयोजन में अनेक संस्थाएं संयुक्त रूप से सहभागी हैं। पढ़िए श्रीफल न्यूज टीम इंदौर की रिपोर्ट।

इंदौर • रेखा संजय जैन • 27-09-2026, 04:25 pm

सन्मति समवशरण पांडाल में धर्म संघ का अनूठा अद्भुत मिलन : मैत्री दिवस पर क्षमावाणी पर्व मनाकर समस्त जीवों से क्षमा याचना की गई

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम के तत्वावधान में रविवार को पर्युषण महापर्व की सफल पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित इस विशिष्ट अनुष्ठान में दिगम्बर और श्वेताम्बर जैन समाज की अनूठी और अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली, जिसने इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे देश के जैन समाज को एकता का एक मजबूत संदेश दिया है।इंदौर से पढ़िए, श्रीफल न्यूज टीम की यह खबर...

इंदौर • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 04:18 pm

जयपुर हाउस जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व समारोह संपन्न : पूजन-विधान में सहभागिता करने वाले श्रद्धालुओं को दिए गए प्रतीक चिन्ह

आगरा के जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य सौभाग्यसागर महाराज के सान्निध्य में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। तपस्वियों और पूजन-विधान में सहभागी श्रद्धालुओं का सम्मान हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 04:16 pm

मिशन सच के क्षमावाणी विशेषांक का मुनि सौम्यसागर के सान्निध्य में विमोचन : विभिन्न धर्मों में क्षमा के महत्व और अलवर की जैन विरासत को किया गया रेखांकित

अलवर के जैन भवन में मिशन सच के क्षमावाणी विशेषांक का विमोचन हुआ। अंक में क्षमा के मानवीय संदेश, जैन विरासत, तिजारा और बहरोज के धार्मिक इतिहास को स्थान दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी की रिपोर्ट।

अलवर • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 03:41 pm

भक्ति अध्यात्म संगीत के अद्भुत संगम से ओतप्रोत रहा टीएमयू : दस दिवसीय पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का श्रद्धा से किया समापन, प्रातःकालीन पूजा-अर्चना, शांतिधारा, प्रवचन, आरती, संध्याकालीन भजन की रही गूंज

तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का दस दिवसीय आयोजन श्रद्धा, आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास की अद्भुत छटा बिखेरते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट..

मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:36 pm

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है : कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं और तपस्वियों का सम्मान

कुण्डलपुर में दशलक्षण संस्कार शिविर के समापन पर मुनि समतासागर महाराज ने निस्वार्थ सेवा और श्रम के सम्मान का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं, शिविरार्थियों और तपस्वियों का सम्मान किया गया तथा विद्या समता फाउंडेशन ट्रस्ट की घोषणा हुई। पढ़िए श्रीफल संवाद की रिपोर्ट।

कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:34 pm

झुमरीतिलैया जैन समाज में सोलहकारण और दशलक्षण व्रतधारियों का महापारणा : 16 दिवसीय तप करने वाली दो महिलाओं सहित तपस्वियों का हुआ सम्मान

झुमरीतिलैया में मुनि सुयशसागर एवं मुनि कौशल्यसागर महाराज के सान्निध्य में सोलहकारण और दशलक्षण व्रतधारियों का महापारणा आयोजित हुआ। जैन समाज एवं विरागोदय वर्षायोग समिति ने तपस्वियों को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र एवं रजत माला देकर सम्मानित किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजकुमार जैन अजमेरा एवं नवीन जैन की रिपोर्ट।

झुमरीतिलैया (कोडरमा) • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:33 pm

धामनोद में पूर्णिमा पर शांतिनाथ महामंडल विधान संपन्न : पंडित कमल जैन के निर्देशन में अष्टद्रव्य पूजन और भक्तिभाव से हुई आराधना

धामनोद के पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पूर्णिमा के अवसर पर श्री शांतिनाथ महामंडल विधान आयोजित हुआ। पंडित कमल जैन के निर्देशन में अष्टद्रव्य पूजन, कलश स्थापना, दीप प्रज्वलन एवं ध्वजा विसर्जन की क्रियाएं संपन्न हुईं। पढ़िए श्रीफल साथी दीपक प्रधान की विशेष रिपोर्ट।

धामनोद • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:31 pm

गायत्री नगर समाज ने श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले 11 समाजसेवियों का किया सम्मान : अनंत चतुर्दशी पर वासुपूज्य भगवान को अर्पित किया निर्वाण लाडू

जयपुर के गायत्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में 11 दिवसीय दशलक्षण महापर्व श्रद्धा से संपन्न हुआ। अनंत चतुर्दशी पर अभिषेक, शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू अर्पण के साथ समाज के धार्मिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी उदयभान जैन की रिपोर्ट।

जयपुर • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 08:30 pm

जिज्ञासा से अन्वेषण,अन्वेषण से नवाचार और नवाचार से राष्ट्र निर्माण पर जोर : जयपुर में विज्ञान प्रदर्शनी ‘अन्वेषण 2026’ का आयोजन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की पहल पर प्रथम जिला स्तरीय मदरसा विज्ञान प्रदर्शनी “अन्वेषण 2026” का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न क्षेत्र के मदरसों एवं आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जयपुर से पढ़िए, यह खबर...

जयपुर • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 06:17 pm

द्वार-द्वार उतारी आरती, भक्तिभाव से हुई जिनेंद्र भगवान की आगवानी : महरौनी में दशलक्षण पर्व के समापन पर निकली भव्य जिन विमान शोभायात्रा

महरौनी में दशलक्षण महापर्व के समापन पर श्री अजितधाम से भव्य जिन विमानोत्सव एवं शोभायात्रा निकाली गई। यशोदय तीर्थ में अभिषेक-पूजन और नवीन ध्वजारोहण हुआ। मुनि विकौशलसागर ने क्षमावाणी पर्व पर क्षमा, संयम एवं आत्मशुद्धि का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल संवाद की रिपोर्ट।

महरौनी • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 06:06 pm

हटा में पालकी में विराजमान श्रीजी की निकली भव्य शोभायात्रा : पर्युषण पर्व के समापन पर रंगोली, आरती और जयकारों से गूंजे मार्ग

हटा में पर्युषण पर्व के समापन पर श्रीजी को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न जिनालयों एवं प्रमुख मार्गों से होकर जैन वेदी प्रांगण पहुंची, जहां विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। पढ़िए श्रीफल साथी संदीप जैन की रिपोर्ट।

हटा (जिला दमोह) • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 05:09 pm

धामनोद में वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया : अनंत चतुर्दशी पर निकला भव्य चल समारोह, दशलक्षण महापर्व का हुआ समापन

धामनोद में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। नगर में चल समारोह निकला और पांडुकशिला पर विशेष पूजन हुआ। पाठशाला शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी यश जैन की रिपोर्ट।

धामनोद • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 04:33 pm

10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या, 16 दिनों तक होगी पितरों की आराधना : 27 सितंबर से आरंभ होगा श्राद्ध पक्ष, जानें तिथि अनुसार श्राद्ध दिवस

मुरैना में वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि पितृ पक्ष 27 सितंबर से आरंभ होकर 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ संपन्न होगा। तिथि अनुसार श्राद्ध, तर्पण एवं कृतज्ञता के इस पर्व का विस्तृत क्रम जारी किया गया है। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।

मुरैना • मनोज जैन नायक • 26-09-2026, 04:31 pm

दशलक्षण पर्व आत्मशुद्धि और संयम का संदेश देता है : मुरैना के जिनालयों में स्वर्ण कलशों से हुआ जिनेंद्र प्रभु का भव्य जलाभिषेक

मुरैना में दशलक्षण महापर्व के समापन पर आचार्य उदारसागर एवं मुनि उपशांतसागर महाराज के सान्निध्य में जिनेंद्र प्रभु का जलाभिषेक हुआ। आचार्यश्री ने पर्व के सद्गुणों को जीवन में उतारने और साधना को निरंतर बनाए रखने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।

मुरैना • मनोज जैन नायक • 26-09-2026, 04:29 pm

सनावद के जिनालयों के उत्तुंग शिखरों पर चढ़ाई गईं नवीन ध्वजाएं : पर्युषण पर्व के समापन पर मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ हुआ ध्वजारोहण

सनावद में पर्युषण पर्व के समापन पर पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर, सुपार्श्वनाथ जिनालय एवं आदिनाथ जिनालय के शिखरों पर नवीन ध्वजाएं चढ़ाई गईं। बाल ब्रह्मचारी संजय भैया के निर्देशन में अभिषेक, पूजन एवं ध्वजारोहण संपन्न हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की रिपोर्ट।

सनावद • सन्मति जैन काका • 26-09-2026, 04:27 pm

ब्रह्मचर्य ही आत्मा का सच्चा आभूषण है : सनावद में अनंत चतुर्दशी पर वासुपूज्य भगवान को समर्पित किया निर्वाण लाडू

सनावद में दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना हुई। ब्रह्मचारी संजय भैया ने ब्रह्मचर्य को आत्मा में रमण और पांचों इंद्रियों के विषयों के निरोध की साधना बताया। शोभायात्रा एवं विशेष अभिषेक भी हुए। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की रिपोर्ट।

सनावद • सन्मति जैन काका • 26-09-2026, 03:25 pm

क्षमावाणी — जिस दिन ‘मैं’ से बड़ा हो गया रिश्ता : एक क्षमा शायद किसी रिश्ते की आखिरी सांस बचा ले

क्षमावाणी केवल औपचारिक क्षमा मांगने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर जमा शिकायत, क्रोध और अहंकार को पहचानने का अवसर है। यह हमें सही साबित होने से अधिक हल्का और शांत होने की राह दिखाती है। पढ़िए प्रो. आरके जैन ‘अरिजीत’ का विचार।

इंदौर • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 03:23 pm

आत्मचिंतन और सदाचार के भाव जगाना ही दशलक्षण महापर्व है : जबरी बाग नसिया जी में स्वाध्याय एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का समापन

इंदौर के जबरी बाग नसिया जी में दशलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिदिन स्वाध्याय पाठ आयोजित हुआ। पंडित अक्षय जैन ने धर्म, आत्मचिंतन और सदाचार का संदेश दिया। अंतिम दिन पंडितजी एवं प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी हरिहर सिंह चौहान की रिपोर्ट।

इंदौर • Shreephal Jain News • 26-09-2026, 03:02 pm

कुचामन सिटी में व्रतधारियों, वरिष्ठजनों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान : जैन वीर मंडल 27 सितंबर को आयोजित करेगा 16वां सम्मान समारोह

कुचामन सिटी में सकल जैन समाज एवं श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में 27 सितंबर को सम्मान समारोह होगा। इसमें दशलक्षण व्रतधारियों, वरिष्ठजनों, मेधावी विद्यार्थियों, धार्मिक परीक्षा में प्रथम रहे प्रतिभागी तथा जनप्रतिनिधियों का बहुमान किया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की रिपोर्ट।

कुचामन सिटी • सुभाष पहाड़िया • 26-09-2026, 03:00 pm