📰 समाचार

समाचार

देश, दुनिया और आपके शहर के समाचार

दान और भक्ति से निखरता है जीवन, सिद्धत्व ही आत्मा का अंतिम लक्ष्य : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज ने णमोकार महामंत्र के पांच पदों का समझाया आध्यात्मिक रहस्य

कुण्डलपुर में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागरजी महाराज ने दान, भक्ति, संयम और आत्मचिंतन का महत्व बताते हुए कहा कि सिद्धत्व ही आत्मा का अंतिम लक्ष्य है। धर्मसभा में उन्होंने णमोकार महामंत्र के पांच पदों का आध्यात्मिक रहस्य समझाया और भक्ति को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

कुण्डलपुर (म.प्र.) • राजीव सिंघई • 06-08-2026, 03:29 pm

वर्षायोग कमेटी गठित, अशोक जैन महामाया बने कार्याध्यक्ष : आर्यिका जिज्ञासा श्री माताजी ससंघ का चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को

भिण्ड के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चेताल्या मंदिर में आर्यिका जिज्ञासा श्री माताजी के सान्निध्य में वर्षायोग को लेकर विशेष बैठक हुई। समाजजनों की मौजूदगी में वर्षायोग कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अशोक जैन महामाया को कार्याध्यक्ष बनाया गया। आर्यिका ससंघ की कलश स्थापना 9 अगस्त को होगी। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

भिण्ड • सोनल जैन • 06-08-2026, 01:09 pm

तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथ जी का गर्भ कल्याणक दिवस श्रावण कृष्ण दशमी 8 अगस्त को: जानिए इसका पौराणिक महत्व, भक्ति विधान और श्रद्धालुओं के लिए विशेष संदेश

तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथ जी का पावन गर्भ कल्याणक श्रावण कृष्ण दशमी के शुभ अवसर पर पूरे भक्ति-भाव और हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है, जो दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्म-विशुद्धि से परिपूर्ण एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। आज पढ़िए, श्रीफल जैन न्यूज की विशेष श्रृंखला में उपसंपादक प्रीतम लखवाल की यह संकलित प्रस्तुति...

इंदौर • Shreephal Jain News • 06-08-2026, 01:00 pm

सोशल ग्रुप सार्थक की रेन मीटिंग में भक्तामर स्तोत्र के 26वें काव्य का वाचन : एक घंटे णमोकार महामंत्र का पाठ, आगामी सेवा कार्यक्रमों पर बनी सहमति

भिण्ड के 17 बटालियन जैन मंदिर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सार्थक की रेन मीटिंग आयोजित हुई। भक्तामर स्तोत्र के 26वें काव्य का वाचन एवं एक घंटे णमोकार महामंत्र का पाठ हुआ। बैठक में चातुर्मास कार्यक्रमों में सहयोग, 15 अगस्त और हरियाली अमावस्या पर सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

भिण्ड • सोनल जैन • 06-08-2026, 12:53 pm

भिण्ड कैट की कार्यकारिणी बैठक में व्यापारी हितों पर मंथन : संभागीय पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन को मजबूत करने पर जोर

भिण्ड में कॉन्फ़ेड्रेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की कार्यकारिणी बैठक होटल नारायणी हाइट में हुई। संभागीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और व्यापारी हित में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

भिण्ड • Shreephal Jain News • 06-08-2026, 11:47 am

श्रेष्ठ विचारों से ही इंसान भगवान बनता है: अनुशासन का महत्व आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने बताया जीवन में आत्म

दिल्ली, ऋषभ विहार में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने धर्मसभा में कहा कि विचारों के अनुसार आचार विचार ही उठाते हैं, विचार ही गिराते हैं। विचार ही आचरण की ओर प्रेरित करते हैं। दिल्ली ऋषभ विहार से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील से पढ़िए यह खबर...

दिल्ली • Shreephal Jain News • 06-08-2026, 11:20 am

जनकपुरी में आचार्य आदित्य सागरजी महाराज करा रहे ‘रत्नकरण्ड श्रावकाचार’ का स्वाध्याय : सरल भाषा में समझाए जा रहे श्रावक धर्म और आचरण के सिद्धांत

जयपुर के जनकपुरी ज्योतिनगर स्थित जैन मंदिर में चातुर्मासरत आचार्य श्री 108 आदित्य सागरजी महाराज प्रतिदिन ‘रत्नकरण्ड श्रावकाचार’ का सरल भाषा में स्वाध्याय करा रहे हैं। बुधवार को श्लोक छह में वर्णित 18 दोषों में आहार एवं भूख विषय को विस्तार से समझाया गया। पढ़िए श्रीफल साथी पदम जैन बिलाला की यह रिपोर्ट।

जयपुर • पदम जैन बिलाला • 06-08-2026, 11:05 am

दृढ़ संकल्प से रुकता है कर्मों का आश्रव : आचार्य श्री विमर्श सागरजी महाराज ने बताया त्याग और संयम का महत्व

देहरा तिजारा के 31वें चातुर्मास में आचार्य श्री 108 विमर्श सागरजी महाराज ने कर्मों के आश्रव, त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि बाहरी निमित्त अंतरंग भावों को प्रभावित करते हैं, जबकि दृढ़ संकल्प साधक को विपरीत परिस्थितियों में भी संयम पर अडिग रखता है। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

देहरा तिजारा • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 09:25 pm

विचार ही उठाते हैं, विचार ही गिराते हैं : आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ने कहा—पवित्र विचारों से ही पवित्र आचरण बनता है

दिल्ली के ऋषभ विहार में आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ने धर्मसभा में विचारों, आचरण, आत्मशांति और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज के विचार ही कल के जीवन का निर्माण करते हैं। धन से नहीं, धर्म से जीवन धन्य होता है। अनुशासन सफलता और आत्मउन्नति का साधन है। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

दिल्ली • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 09:22 pm

महिला मंडल ने निकाली भव्य शोभायात्रा, णमोकार महामंत्र के जाप से गूंजा जिनालय : आर्यिका श्री संगममति माताजी ने दिया भक्ति, संस्कार और आत्मकल्याण का संदेश

अम्बाह में आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी के सान्निध्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महिला मंडल ने बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। जैन बगीची में महिलाओं ने सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति और आत्मकल्याण की कामना की। पढ़िए श्रीफल साथी अजय जैन की यह रिपोर्ट।

अम्बाह • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 09:05 pm

आत्मा के अक्षय-अनंत स्वरूप और गुणों पर आचार्य श्री कनकनंदीजी का उद्बोधन : आत्मा चैतन्य एवं आनंद का घनरूप है

सागवाड़ा से अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में वैज्ञानिक धर्माचार्य कनकनंदी गुरुदेव ने आत्मा के चैतन्य, आनंद, नित्यत्व और अक्षय-अनंत गुणों का विवेचन किया। उन्होंने आत्मा को स्वसंवेदन से ज्ञेय बताते हुए कहा कि अनंत ज्ञान के माध्यम से जीव लोक-अलोक को जानता है तथा चेतना स्वभाव के कारण आत्मा एक और अनेकात्मक स्वरूप रखती है। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया डडूका की यह रिपोर्ट।

सागवाड़ा • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 09:03 pm

महावीर इंटरनेशनल वीरा सन्मति कुकनवाली ने बांटे बेबी किट एवं सेनेटरी नैपकिन : सेवा के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता का दिया संदेश

कुकनवाली में महावीर इंटरनेशनल वीरा सन्मति ने वात्सल्य एवं गरिमा प्रोजेक्ट के तहत नवजात शिशुओं की माताओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेश दिया। राजकीय चिकित्सालय में बेबी किट तथा स्कूल में सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। पढ़िए श्रीफल साथी कुकनवाली संवाददाता की यह रिपोर्ट।

कुकनवाली • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 09:01 pm

आत्मा में निर्विकल्प साम्यभाव, राग द्वेष मोह रहित धारण करना मोक्ष मार्ग : मुनि श्री चिंतन सागर जी ने कहा  19 अगस्त को होगी जैनेश्वरी दीक्षा

गुरु के शब्दों को कान खोल कर सुनना ,गुरु पर विश्वास आंखें बंद कर ,गुरु को समय का अर्पण दिल खोलकर करना चाहिए ।धर्म का प्रवचन सुनने के समय मुंह बंद रखें ,सेवा करते समय घड़ी बंद कर ले। यह मंगल प्रवचन आर्यिका श्री महायश मती माताजी ने सीकर की धर्म सभा में प्रकट किए।  सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...

सीकर • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 08:58 pm

कलिजरा में आध्यात्मिक चातुर्मास ने रचा इतिहास : भव्य कलश स्थापना के साथ गूंजा जयघोष

वागड़ की धर्मधरा कलिजरा में पहली बार आर्यिका संघ के ऐतिहासिक 10वें पावन वर्षायोग का शुभारंभ भव्य कलश स्थापना के साथ हुआ। आर्यिका सिद्ध श्री ने धर्मभाव, संयम और आत्मजागरण को चातुर्मास का उद्देश्य बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्ममय जीवन की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी नौगांव की यह रिपोर्ट।

कलिजरा • सुरेश चंद्र गांधी • 05-08-2026, 08:40 pm

24 तीर्थ क्षेत्रों पर 1008 वृक्षारोपण : भारतीय जैन मिलन ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 के तत्वावधान में 24 तीर्थ क्षेत्रों पर भगवान के 1008 नामों के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं ने सहभागिता की। बण्डा, वरायठा, शाहगढ़ और दलपतपुर में नई शाखाओं का गठन एवं शपथ ग्रहण भी हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी मनीष जैन विद्यार्थी की यह रिपोर्ट।

सागर • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 08:39 pm

षटरस के त्याग के साथ परनिंदा रस का त्याग भी जरूरी : आचार्य श्री नयन सागर जी : आत्मचिंतन और मौन साधना को बताया धर्म का आधार

एटा के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री नयन सागर जी महाराज ने धर्म में त्याग, मौन, आत्मचिंतन और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने षटरस के साथ परनिंदा के त्याग का संदेश देते हुए उपवास को आत्मा के समीप रहने की साधना बताया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

एटा • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 08:38 pm

निष्काम भक्ति ही आत्मा को भगवान बनने की दिशा में ले जाती है : आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ने निष्काम भक्ति को आत्मकल्याण का मार्ग बताते हुए कहा कि पूजा में सांसारिक अपेक्षाओं के बजाय आत्मशुद्धि, कर्मनिर्जरा और मोक्ष की भावना होनी चाहिए। उपशान्तसागर महाराज ने भी भक्ति में प्रदर्शन से बचने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 08:36 pm

मुनि श्री साध्यसागरजी महाराज की वर्षायोग कलश स्थापना 9 अगस्त को : मोदीजी की नसिया में होगा धार्मिक आयोजन

इंदौर में मुनि श्री साध्यसागरजी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनयनंदीजी महाराज के वर्षायोग हेतु कलश स्थापना 9 अगस्त रविवार को मोदीजी की नसिया, बड़ा गणपति में होगी। आयोजन में संतों का सानिध्य रहेगा। समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आह्वान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।

इंदौर • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 02:10 pm

जीवन का लक्ष्य आत्मा का कल्याण, परिग्रह का त्याग और समता का अभ्यास है : आर्यिका श्री अपूर्व मति माताजी एवं अनुत्तर मति माताजी

चंदेरी में चातुर्मास धर्मसभा में आर्यिका श्री अपूर्व मति माताजी एवं आर्यिका श्री अनुत्तर मति माताजी ने आत्मकल्याण, कर्मनिर्जरा, परिग्रह त्याग, संयम और समता का संदेश दिया। उन्होंने धर्म को व्यवहार में उतारने, स्वाध्याय-संयम अपनाने और बच्चों को संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी चंदेरी संवाददाता की यह रिपोर्ट।

चंदेरी • Shreephal Jain News • 05-08-2026, 01:56 pm

बालाघाट, डोंगरगढ़ व रामटेक में तीर्थदर्शन, कलशाभिषेक एवं शांतिधारा : कुचामन सिटी के श्रावक-श्राविकाओं ने छह दिवसीय धार्मिक यात्रा में लिया संतों का आशीर्वाद

कुचामन सिटी के सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं का दल छह दिवसीय धार्मिक यात्रा पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के प्रमुख जैन तीर्थों के दर्शन कर रहा है। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लेकर कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन कर विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगलकामना की। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।

कुचामन सिटी • Shreephal Jain News • 04-08-2026, 07:51 pm