इंदौर। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा महासभा इंदौर इकाई के तत्वावधान में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर संविद नगर तिलक नगर मेन रोड इंदौर में भव्य संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन रखा गया। सभा के प्रचार मंत्री वैभव कासलीवाल ने बताया कि भक्तामर पाठ के प्रारंभ होने के पहले महासभा के शेखर छाबड़ा ,मनीष जैन, पुष्पेंद्र जैन शैलेन्द्र सोगानी, गौरव पाटोदी ने दीप प्रज्वलित किया। इसके साथ-साथ मीतू जैन, श्रद्धा सेठी एवं विनी काला ने जिनवाणी माँ को विराजमान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेखर छाबड़ा, होलास सोनी एवं पूर्व पार्षद आशा सोनी, संजय डोसी थे।फिर आदिनाथ भगवान के जय घोष के साथ भक्ताम्बर पाठ प्रारंभ हुआ। यह युवा महासभा द्वारा पाठ आयोजन था, जिसके आयोजक मनीष जैन (पाटनी) ,रोमिल सोनी और कपिल सेठी के पुण्यार्जन में संपन्न हुआ। इस संगीत मय भक्तामर पाठ को शैलेष काला और टीम द्वारा कराया गया। उनके द्वारा कराई गई भक्ति पर खंडेलवाल समाज के युवाओं एवं महिलाओं ने भक्ति की। इस अवसर पर खंडेलवाल महासभा के शेखर छाबड़ा, युवा महासभा के शैलेन्द्र सोगानी, अंकुल पटौदी , डॉ. अभिषेक सेठी, पुष्पेंद्र वेद, अतुल सोनी, कल्पेश गंगवाल के साथ महासभा अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं खंडेलवाल समाजजन सदस्य उपस्थित रहे। इस पाठ के समापन पर महासभा के अध्यक्ष मनीष जैन पाटनी ने आभार माना।
संगीतमय भक्तामर पाठ में भक्ति के साथ की आराधना : श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा महासभा ने किया आयोजन
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के संघस्थ शिष्य डॉ. जीवन प्रकाश जैन एक आदर्श युवा व्यक्तित्व : अभिषेक पाटील 49वें जन्मदिवस पर डॉ. जीवन प्रकाश जैन के धार्मिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को किया याद
गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के संघस्थ शिष्य एवं अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन के 49वें जन्मदिवस पर उनके धार्मिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें आदर्श युवा व्यक्तित्व बताया गया। उनके जीवन की यात्रा जैन संस्कृति, शिक्षा, शोध, साहित्य और धर्मप्रभावना से जुड़ी रही है। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
अयोध्या • अभिषेक अशोक पाटील • 24-08-2026, 08:55 pm
मनुष्य-जीवन अनमोल है, दुर्लभता से प्राप्त है : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
दिल्ली में पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने मनुष्य जीवन को दुर्लभ और अनमोल बताते हुए हर क्षण जाग्रत रहकर कुशल कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सत्य को जानने-मानने, घर में विनय व प्रेम बनाए रखने, भावों को मंगल करने और उत्साह के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
दिल्ली • Shreephal Jain News • 24-08-2026, 08:50 pm


