नौगामा। दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को इंदौर नगर में विराजमान मुनि श्री 108 सुधासागर जी महाराज के दर्शनार्थ पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने महाराज श्री को श्रीफल भेंट कर सुखोदय तीर्थ में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पावन सानिध्य प्रदान करने हेतु विनम्र निवेदन किया तथा उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने महाराज श्री से निवेदन किया कि आगामी चातुर्मास के बाद आपका मंगल विहार वागड़ क्षेत्र की ओर हो। साथ ही वागड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित जैन मंदिरों की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा आपके पावन सानिध्य में संपन्न हो, ऐसी भावना भी व्यक्त की।
श्रीफल अर्पित करते समय यह समाजजन रहे मौजूद
इस अवसर पर नौगामा जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल में जीतमल पिंडारमिया,धनपाल पंचोली, राजेंद्र पिंडारमिया, सुरेशचंद्र गांधी, विनोदचंद्र नानावटी, सुभाषचंद्र नानावटी, वास्तुकार महासचिव श्रीपाल नानावटी, मोहनलाल पंचोरी, वास्तुकार मनोज पंचोरी एवं जयंतीलाल गांधी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने महाराज श्री का पाद प्रक्षालन कर श्रीफल भेंट किया तथा उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि श्री ने सभी को आशीर्वाद प्रदान कर धर्म एवं समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।




