वैवाहिक वर्षगांठ भक्तामर पाठ सेवाकार्यों को समर्पित: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की पहल में युवाओं ने बढ़ाए हाथ

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की पहल पर अब अपने पारिवारिक आयोजन को भक्ति और सेवा कार्य से जोड़ा जा रहा है। जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ पर मंदिरों में पूजा, श्री भक्तामर पाठ और सेवा कार्यों में युवा रुचि दिखा रहे हैं। ऐसा ही आयोजन बुधवार को हुआ। अंबाह से पढ़िए अजय जैन की खबर...
अंबाह। वर्तमान में जब पारिवारिक कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची आम बात हो गई है। ऐसे में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप परिवार ने एक नई और अनुकरणीय परंपरा की शुरुआत की है। समाज के सदस्य अब अपने पारिवारिक उत्सव वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिवस आदि को धर्म और सेवा के साथ जोड़ते हुए श्री भक्तांबर पाठ, दीप अर्चना एवं सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने लगे हैं। यह पहल ग्रुप अध्यक्ष अमित जैन टकसारी एवं कुलदीप जैन महामंत्री के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई है। जिसका उद्देश्य समाज में सादगी, आध्यात्मिकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। इस पहल के अंतर्गत परेड जैन मंदिरमें दो प्रतिष्ठित जैन दंपतियों मनोज कुमार जैन और बबीता जैन तथा रामप्रकाश जैन तथा लक्ष्मी जैन की वैवाहिक वर्षगांठ पर श्री भक्तामर महापाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्य सपरिवार शामिल हुए और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान दीप अर्चना और सामूहिक प्रार्थना के साथ वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। संतोष जैन ने बताया कि यह पहल समाज में धार्मिकता के साथ-साथ एकता, सरलता और समर्पण का प्रतीक बन रही है। जिसे समाज के अन्य वर्गों द्वारा भी अपनाए जाने की आवश्यकता है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्रमण संस्कृति के महाश्रमण सुधासागर महाराज को दीक्षा दिवस पर नमन : तप, ज्ञान और धर्म प्रभावना की 44 वर्ष की प्रेरक साधना यात्रा
मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के 44वें दीक्षा दिवस पर इंदौर में श्रद्धालु उनकी तप, ज्ञान, तीर्थोद्धार और युवा संस्कारों के लिए की गई धर्म प्रभावना को नमन करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी डॉ. जैनेंद्र जैन एवं राजेश जैन दद्दू का विशेष लेख।
इंदौर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 10:28 pm
अशोकनगर में सुबह से शाम तक निकली श्रीजी की रजत रथयात्रा : मुनि निरंजनसागर महाराज ने मन की अशांति दूर करने की दी प्रेरणा
अशोकनगर में वार्षिक महोत्सव पर श्रीजी की विशाल रजत रथयात्रा निकली। मुनि निरंजनसागर महाराज ने आत्मपरीक्षण का संदेश दिया और सुधासागर महाराज के दीक्षा दिवस का पोस्टर विमोचित हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी अशोकनगर की रिपोर्ट।
अशोकनगर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 10:26 pm



