श्री सर्वतोभद्र जिनालय में तीन दिवसीय श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ: 48 दीपक अर्पित कर की आराधना

न्यू आदर्श नगर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय के प्रथम स्थापना वर्ष पर श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिवार की ओर से तीन दिवसीय श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ समापन मंगलवार को किया गया। भक्तों ने एक ही धुन पर 48 काव्यों का वाचन किया। भगवान आदिनाथ की मंगल आरती की। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए, यह खबर...
आगरा। बल्केश्वर स्थित न्यू आदर्श नगर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय के प्रथम स्थापना वर्ष के अवसर पर श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिवार की ओर से तीन दिवसीय श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया। जिसका समापन 13 मई को हुआ। इसमें उपस्थित सभी भक्तों ने एक ही धुन पर 48 काव्यों का वाचन कर भगवान आदिनाथ के चित्र के समक्ष 48 दीपक अर्पित कर श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ का समापन किया। समापन के बाद प्रभु आदिनाथ के चित्र को साक्षी मानकर मंगल आरती की। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य संयोजक रजत जैन ,राजीव जैन समस्त श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कटरा इतवारी खां जैन मंदिर में सानंद संपन्न हुआ क्षमावाणी पर्व : त्यागी व्रतियों के सम्मान के साथ गूंजा मैत्री और सद्भाव का संदेश
आगरा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व पर कलशाभिषेक, आरती और सामूहिक क्षमायाचना हुई। त्यागी व्रतियों एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागी श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 09:22 pm
बकस्वाहा में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा से संपन्न हुआ पर्युषण पर्व : क्षमावाणी के साथ गूंजा अहिंसा, शांति और सद्भाव का संदेश
बकस्वाहा में पर्युषण पर्व के समापन पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने द्वार-द्वार आरती उतारी, अभिषेक-शांतिधारा की और क्षमावाणी का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट।
बकस्वाहा • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 09:21 pm



