दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार की दीक्षा 8 जून को होगी: क्षुल्लक श्री महोदयसागर जी के पिताजी है सुरेंद्रकुमार

दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार की दीक्षा 8 जून को होगी। बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी बिगुल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम उदयपुर के हुमड़ भवन में होगा। आचार्यश्री पुण्यसागरजी महाराज यह दीक्षा प्रदान करेंगे। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर.....
उदयपुर। दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार की दीक्षा 8 जून को होगी। बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी बिगुल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम उदयपुर के हुमड़ भवन में होगा। आचार्यश्री पुण्यसागरजी महाराज यह दीक्षा प्रदान करेंगे। आचार्य श्री शांति सागर जी की पट्ट परम्परा के चतुर्थ पट्टाधीश श्री अजित सागर जी महाराज शिष्य एवं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती आचार्य श्री पुण्य सागर जी महाराज के कर कमलों से दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार (क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी के गृहस्थ पिताजी) को दीक्षा प्रदान कि जायेगी। बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी बिगुल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम होगा। बीसा हुमड भवन उदयपुर में 8 जून को सुबह साढ़े बजे यह कार्यक्रम होगा। समाजजनों का आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इसके साक्षी बनें और धर्मलाभ लें।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कुण्डलपुर में 29 सितंबर को मुनि समतासागर का 44वां मुनि दीक्षा दिवस : भक्तामर महामंडल विधान और संगीतमय महाआरती सहित होंगे धार्मिक आयोजन
सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में 29 सितंबर को निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज का 44वां मुनि दीक्षा दिवस मुनिसंघ के सान्निध्य में मनाया जाएगा। दिनभर विधान, प्रवचन और महाआरती के आयोजन होंगे। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • राजीव सिंघई • 28-09-2026, 09:23 am
धर्म केवल सुनने का नहीं, आचरण का विषय है : मुनि सुधासागर ने गुरु वाणी को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी
इंदौर के विद्या सुधा देशना मंडप में मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि गुरु की वाणी सुनना श्रद्धा है, लेकिन उसे जीवन में उतारना सच्ची श्रद्धा है। धर्मसभा में आत्मचिंतन का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 28-09-2026, 09:22 am



