कुण्डलपुर (म.प्र.)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पूज्य बड़े बाबा की छांव में निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज का 44वां मुनि दीक्षा दिवस 29 सितंबर 2026, मंगलवार को मुनिसंघ के सान्निध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
आयोजन युगश्रेष्ठ आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आध्यात्मशिरोमणि आचार्य समयसागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से होगा।
प्रातःकाल होंगे विधान और अभिषेक
प्रातःकाल भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश एवं पूजन-विधान संपन्न होंगे। श्रद्धालु पूजन-अर्चना के माध्यम से धर्मलाभ लेंगे।
दोपहर में प्रवचन और व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश
दोपहर में मंगलाचरण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र भेंट एवं आचार्य श्री पूजन होगा। मुनिसंघ मुनि समतासागर महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मंगल प्रवचन देगा। मुनि समतासागर महाराज भी मंगल प्रवचन करेंगे।
संध्या में दीप अर्चना और महाआरती
सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना तथा पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती आयोजित की जाएगी। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पहुंचकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।
श्रीफल साथी : राजीव सिंघई, कुण्डलपुर





