इंदौर। दिगंबर जैन आम समाज संगठन, श्रुति फाउंडेशन द्वारा चतुर्थ पट्टाधीश परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महामुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित जैन समाज के जरूरतमंद छात्र छात्राओं को शिक्षा सहायता वितरण कार्यक्रम इंद्रपुरी चातुर्मास स्थल घूँघट गार्डन नेमीनगर (जैन कॉलोनी) में आयोजित हुआ। संगठन प्रमुख इंद्रकुमार वीणा सेठी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जैन समाज के 400 से अधिक छात्र छात्राओं को शिक्षा सहायता योजना के तहत छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए।

यह संस्कार ही आपकी पहचान बनेंगे

इस अवसर पर छात्र छात्राओं को आशिर्वाद प्रदान करते हुए आचार्य सुनील सागर जी महाराज ने कहा कि विद्यार्थी देश व समाज का उज्जवल भविष्य है। विद्या ही ज्ञान का मार्ग है। शिक्षा के साथ साथ जीवन में समय का बहुत महत्व है, समय का सदुपयोग करना चाहिए।सभी विद्यार्थीयों को एक बार तो हनुमान जी की तरह अपनी योग्यता याद दिलानी पढ़ती है अगर वो समझ गए तो फिर वो अपनी लगन से, मेहनत से हर जगह सफलता प्राप्त कर सकते है। अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उच्च अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, उद्योगपति बन जाओ तो भी अपने संस्कार मत भूलना, यह संस्कार ही आपकी पहचान बनेंगे।

योग्यता अनुसार शिक्षा सहायता करना चाहिए

संस्कारों की वजह से ही भगवान श्री राम जी के भक्त हनुमान जी को पूजा जाता है, और इतना पूजा जाता है कि देश भर में हनुमान जी के मंदिर उनके प्रभु राम जी से भी ज्यादा है।शिक्षा दान का जो महान कार्य दिगंबर जैन आम समाज संगठन के प्रमुख संयोजक श्रीमान इंद्रकुमार वीणा सेठी परिवार कर रहे है वो सराहनीय है। यह महा पुण्य दान है। सभी समाज श्रेष्ठीजन को अपनी अपनी योग्यता अनुसार शिक्षा सहायता करना चाहिए।

कार्यक्रम में इन्होंने की सहभागिता

इंद्रकुमार वीणा सेठी द्वारा छोटी कक्षा के विद्यार्थियों के साथ चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की । अंकुर सुप्रिया सेठी एवं समस्त सेठी परिवार द्वारा आचार्य सुनील सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन किए गए। मंगलाचरण नीता राकेश जैन द्वारा किया गया। छात्रवृत्ति वितरण की संपूर्ण तैयारी अपूर्वा जैन द्वारा की गई। कार्यक्रम संचालक चिराग जैन ने बताया कि दिगंबर जैन आम समाज संगठन व श्रुति फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी करीब 400 से अधिक विद्यार्थींयों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रदीप बड़जात्या, अतुल बघेरवाल, गौरव डोसी, एडवोकेट रोहित जैन, एडवोकेट अंकित जैन, राजेश कानूनो, देवेंद्र सेठी, कैलाश वेद, क्षेत्रीय पार्षद योगेश गेंदर, पंडित प्रकाश छाबड़ा,कैलाश लुहाड़िया, गिरीश पाटोदी, मनीष सोनी गिरीश काला,वीरेंद्र बड़जात्या, कमल रांवका, महेंद्र निगोत्या, शिरीष जैन, सुरेश सेठी, संजय कासलीवाल,वैभव कासलीवाल, कल्पना जैन, रंजना कासलीवाल, तारामणि जैन, राकेश सेठी, रुचिता सेठी, अखिलेश जैन, राजेश बालोदिया, लालचंद जैन, विजय जैन, मुकेश पांड्या, अरविंद जैन, चंद्र कुमार टोंग्या, चक्रेश जैन, वैभव झांझरी, बुरहानुद्दीन शकरुवाला सहित बड़ी संख्या मे समाज श्रेष्ठि जन उपस्थित हुए।