पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया उल्लेखनीय योगदान : समाज सेवी जैन का शिव मंदिर गोदावरी विकास समिति ने किया अभिनंदन

वरिष्ठ पत्रकार धरणेन्द्र जैन का सनातन समाज के लिए पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर बुधवार को प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार षष्ठम शिला पूजन के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मान किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट...
खैरवाड़ा। समाज सेवी, मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकार धरणेन्द्र जैन का सनातन समाज के लिए पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर बुधवार को प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार षष्ठम शिला पूजन के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मान किया गया। आह्वान अखाड़ा के मंहत सोमगिरी जी महाराज उपाध्यक्ष दिल्ली संत महामण्डल एवं श्यामसुन्दर बापू धामनोद आश्रम (गुजरात ) की उपस्थिति में गोदावरी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष भरत कलाल ,सचिव महान शिक्षाविद शंकर पंचाल, गोदावरी विकास समिति के संरक्षक अमृत डामोर, संरक्षक प्रकाश कलाल, सहकोषाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, हरीश पानेरी ने जैन का माल्यार्पण कर उपराणा व मेवाड़ी पगड़ी पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर समिती के मीडिया प्रमुख हसमुख पानेरी, अशोक त्रिवेदी सहित धार्मिक संगठन जय अंबे नवयुवक मंडल कटेवड़ी, पलसिया, महुदरा, बायडी, गणपति नवयुवक मंडल कटेवडी, खेरवाडा, शीतला माता मित्र मंडल खेरवाडा, साई सेवा समिति, अंबाजी सेवा समिति, लक्ष्मीनारायण नवयुवक मंडल खेरवाड़ा आदि उपस्थित रहे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
बगदा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भव्य कलशाभिषेक: क्षमावाणी महोत्सव पर बैंड बाजों के साथ निकली भव्य रथयात्रा
श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगदा में 4 अक्टूबर को भव्य कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता कर भगवान चंद्रप्रभ के पूजन एवं अभिषेक का धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर में निकाली गई जल यात्रा के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, यह खबर...
आगरा • Shreephal Jain News • 05-10-2026, 03:12 pm
प्रेम, वात्सल्य और मैत्री का संगम है राष्ट्रीय अधिवेशन : देहरा-तिजारा में संयम की सुगंध से महका मंच का मिलन
अतिशय क्षेत्र देहरा-तिजारा में आचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ के सान्निध्य में राष्ट्रीय विमर्श जागृति मंच और जिनागम पंथी श्रावक संघ समूह भारत का राष्ट्रीय महाअधिवेशन संपन्न हुआ। चार मुमुक्षु आत्माओं ने जिनदीक्षा की भावना व्यक्त की। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
देहरा-तिजारा • सोनल जैन • 05-10-2026, 03:11 pm



