पहले भी हो चुका है इंदौर में चातुर्मास : आचार्य श्री अनेकांत सागर जी महाराज ससंघ को चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट

आचार्य श्री अनेकांत सागर जी महाराज ससंघ का लक्ष्मी नगर, उज्जैन में भव्य मंगल प्रवेश हुआ, जहां इंदौर से अनकों गुरुभक्त एवं पुलक मंच परिवार के सदस्यों ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर 2024 के मंगलमय इंदौर चातुर्मास हेतु निवेदन किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। आचार्य श्री अनेकांत सागर जी महाराज ससंघ का लक्ष्मी नगर, उज्जैन में भव्य मंगल प्रवेश हुआ, जहां इंदौर से अनकों गुरुभक्त एवं पुलक मंच परिवार के सदस्यों ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर 2024 के मंगलमय इंदौर चातुर्मास हेतु निवेदन किया। जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री का 2018 में इंदौर में पुलक मंच परिवार के तत्वाधान में भव्य चातुर्मास सम्पन्न हुआ था और चातुर्मास में महती धर्म प्रभावना हुई थी। आचार्य श्री के इंदौर में हजारों गुरु भक्त परिवार हैं। आचार्य श्री ससंघ का इंदौर में चार्तुमास होता है तो इंदौर में चार माह धर्म की गंगा बहेगी और समाज मे एकता की भी मिसाल कायम होगी। इस अवसर पर पुलक मंच परिवार के प्रदीप बड़जात्या, महेन्द्र निगोत्या, शिरीष जैन, सुरेश सेठी, निर्मल पांड्या, आकाश राजुल पंड्या, विकास रेखा पंड्या, मनोज प्रीति सिंघई ,महावीर सिंघई, वैभव कासलीवाल, पुष्पेंद्र पाटनी एवं सैकड़ों समाज जन और महिला मंडल उपस्थित थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कोटड़ा के जुड़ा गांव में खुदाई से मिलीं 9 जैन प्रतिमाएं : पुरातत्व विभाग करेगा ऐतिहासिकता और कालखंड की जांच
उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में मकान की नींव खोदते समय पत्थर की नौ जैन प्रतिमाएं मिलने की सूचना है। पुलिस ने कार्य रुकवाकर प्रतिमाओं को सुरक्षित रखवाया है। पुरातत्व विभाग इनके कालखंड एवं ऐतिहासिक महत्व की जांच करेगा। पढ़िए श्रीफल साथी उदयपुर की यह रिपोर्ट।
कोटड़ा (उदयपुर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 08:38 am
मधु नगर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ कलशाभिषेक : क्षमावाणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने मांगी परस्पर क्षमा
आगरा के मधु नगर-अमृतपुरी स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान पारसनाथ का अभिषेक-शांतिधारा हुआ तथा समाजजनों ने परस्पर क्षमायाचना कर वात्सल्य भोज में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 05-10-2026, 08:33 pm



