स्वस्तिधाम जहाजपुर में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन : जैन पत्रकार महासंघ करेगा तीन पत्रकारों को सम्मानित

भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के 125 वर्ष पूर्ण होने पर रजत स्थापना वर्ष 2026-27 के क्रम में प्रभावना के लिए जैन पत्रकार महासंघ की सहभागिता से जैन पत्रकार सम्मेलन होगा। आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन मुनिसुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र स्वस्ति धाम जहाजपुर भीलवाड़ा में यह कार्यक्रम होगा। पढ़िए जयपुर से उदयभान जैन की यह खबर...
जयपुर। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के 125 वर्ष पूर्ण होने पर रजत स्थापना वर्ष 2026-27 के क्रम में प्रभावना के लिए जैन पत्रकार महासंघ की सहभागिता से जैन पत्रकार सम्मेलन 22-23 मार्च को आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन मुनिसुव्रतनाथ अतिशय क्षेत्र स्वस्ति धाम जहाजपुर भीलवाड़ा में होगा। जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि इस अधिवेशन में पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान देने वाले तीन वरिष्ठ और श्रेष्ठ लेखक, विद्वान, पत्रकारों का सम्मानित किया जाएगा। महासंघ के निर्णय अनुसार निर्णायक मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन महावीर सनावद , राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुनील जैन संचय ललितपुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप जैन जयपुर 3 वरिष्ठ और श्रेष्ठ पत्रकारों का चयन करेंगे।जैन पत्रकार, विद्वान और लेखक उपस्थित होंगे प्रथम अवार्ड राजेंद्र के गोधा स्मृति में, दूसरा अवार्ड देहदानी सोहनलाल गांधी स्मृति में, तीसरा अवार्ड योगेंद्रसागर महाराज जी की स्मृति में जैन पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में तीर्थों के संरक्षण में पत्रकारों का योगदान, समाज उत्थान में पत्रकारों की भूमिका विषय पर चिंतनऔर मंथन होगा। जैन पत्रकार महासंघ की सामान्य बैठक होगी। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी की मीटिंग आदि कार्यक्रम होंगे। इस अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रांत के जैन पत्रकार, विद्वान और लेखक उपस्थित होंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
‘कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ के फाइनल में पहुंचीं रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह : देशभर के 3 हजार प्रतिभागियों में चयनित 20 प्रतिभाओं में बनाया स्थान
कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ प्रतियोगिता की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह का चयन देशभर के 20 फाइनल प्रतिभागियों में हुआ है। प्रतियोगिता का फाइनल 4-5 अक्टूबर को अजमेर में आयोजित होगा। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
रामगंजमंडी • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 07:39 pm
सर्वतोभद्र जिनालय में प्रथम वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव संपन्न : पालकी यात्रा के बाद भगवान आदिनाथ का हुआ कलशाभिषेक, क्षमावाणी एवं वात्सल्य मिलन में उमड़ा उत्साह
न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित श्री सर्वतोभद्र जिनालय में प्रथम वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पालकी यात्रा, भगवान आदिनाथ के स्वर्ण कलशाभिषेक, सम्मान समारोह, क्षमावाणी और वात्सल्य भोज ने आयोजन को विशेष बनाया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 07:37 pm



