ऐसा आशीर्वाद मिले कि मेरी हो जाए दीक्षा: जहाजपुर दर्शन के दौरान सुशीला पाटनी ने लिया भाव

गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ ने आशीष लिया और कहा कि माताजी मुझे ऐसा आशीर्वाद दें कि मेरी भी दीक्षा हो। इस अवसर पर स्वस्ति संदेश पत्रिका का विमोचन भी किया गया। जहाजपुर से पढ़िए, यह खबर...
जहाजपुर। सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ महिला मंडल की सदस्यों के साथ स्वास्तिधाम जहाजपुर दर्शनार्थ आईं। उन्होंने मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने माता जी के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके द्वारा स्वस्ति संदेश पत्रिका का विमोचन भी किया गया। उन्हें गुरु मां को मंगल आहार देने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुशीला पाटनी ने उद्बोधन में कहा कि मेरे बच्चे बहुत अच्छे हैं। उनका और मेरे सास ससुर का आशीर्वाद उनका संबल ही है, जो मैं आज यहां हूं। उन्होंने माताजी से आशीर्वाद मांगा कि माताजी मुझे ऐसा आशीर्वाद दे की मेरी भी दीक्षा हो। उन्होंने कहा धन, दौलत, पैसा परिवार कुछ भी नहीं है। पैसा कुछ भी नहीं हैं। धर्म करो, तपस्या करो, त्याग करो, माताजी के चरणों में आकर कुछ सीखो तो अपना जीवन सुधरेगा नहीं तो कुछ भी नहीं होगा। उन्होंने कहा की सबकुछ छूट जाए पर धर्म से दूर न हो। गुरु का साथ न छूटे बस यही भावना है कि गुरुजी जहां पहुंचे हम भी वहां तक पहुंचें।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में मना क्षमावाणी पर्व : दिगंबर-श्वेतांबर संतों के सान्निध्य में हुई सामूहिक क्षमायाचना
इंदौर के कांच मंदिर प्रांगण में 104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत क्षमावाणी पर्व मनाया गया। दिगंबर एवं श्वेतांबर संतों के सान्निध्य में सामूहिक क्षमायाचना हुई तथा क्षमा को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा संजय जैन की रिपोर्ट।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 27-09-2026, 09:05 pm
कुचामन सिटी में 26 प्रतिभाओं एवं 30 व्रतियों का सम्मान : जैन वीर मंडल ने क्षमापर्व पर 16वां प्रतिभा-व्रती सम्मान समारोह आयोजित किया
कुचामन सिटी में श्री जैन वीर मंडल ने क्षमापर्व पर 16वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह आयोजित किया। 26 प्रतिभाओं, 30 व्रतियों और समाज के गणमान्यजनों का सम्मान हुआ तथा टेलीफोन निर्देशिका का विमोचन किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाषचंद पहाड़िया की रिपोर्ट।
कुचामन सिटी • सुभाष पहाड़िया • 27-09-2026, 08:49 pm



