कुचामन सिटी। श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में 27 सितंबर 2026 को वृंदावन गार्डन में जैन समाज का 16वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दशलक्षण पर्व के समापन एवं क्षमापर्व पर हुए आयोजन में 26 प्रतिभाओं और 30 व्रतियों का सम्मान किया गया।
समारोह का सौजन्य श्रीमती पानादेवी, स्वर्गीय कैलाशचंद, संदीप-रोषी, दर्शन एवं संयम पहाड़िया परिवार ने किया।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
जयकुमार पहाड़िया, विनोदकुमार झांझरी, संस्था के भूतपूर्व अध्यक्ष महावीरप्रसाद बड़जात्या एवं दानदाता परिवार ने भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। संस्था अध्यक्ष सौभागमल गंगवाल ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दशलक्षण व्रतियों का सम्मान
संस्था कोषाध्यक्ष देवेंद्र पहाड़िया ने बताया कि सर्वप्रथम दस दशलक्षण व्रत करने वाले श्रीमती संतोषदेवी गंगवाल, श्रीमती रितेश बज एवं अजयकुमार बज का माला, मुकुट, शॉल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया गया।
तेला करने वाले श्रीमती सोनू झांझरी, सुश्री मुस्कान काला, साक्षी झांझरी, किंजल बज, इशिता गंगवाल, दक्ष पहाड़िया, अदिति पांड्या, रक्षिता रावंका, कान्तादेवी बड़जात्या, आकांक्षा बड़जात्या, भव्य पहाड़िया, शशि बज, प्रियंक कासलीवाल, प्रासुक पहाड़िया, रोनित अजमेरा एवं सिद्धांत काला का तिलक, माला और मुकुट से सम्मान किया गया।
शैक्षणिक व धार्मिक प्रतिभाओं को मिला सम्मान
श्रमण संस्कृति परीक्षा में भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंकित पाटनी का विशेष सम्मान किया गया। बी.टेक में प्रबल पाटोदी, तन्मय पाटोदी, मनन बज एवं सिद्धार्थ झांझरी; सी.ए. में सम्यक पहाड़िया एवं धीरज पहाड़िया; तथा एम.बी.ए. में अर्पिता झांझरी को सम्मानित किया गया।
सीनियर सेकंडरी परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर शीतल जैन, रक्षा पाटोदी, महिमा बज, रक्षा बड़जात्या, प्रासुक पहाड़िया, अनुभव गोधा, भव्य पाटोदी, अर्चिता बज एवं काव्या पाटनी को सम्मानित किया गया।
सेकंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिद्धांत झांझरी, खुश पाटोदी, अविका काला, लवीशा पाटोदी, गीतांश झांझरी, नैतिक बज, विधि अजमेरा, धैर्य बज एवं हिमांशा बड़जात्या को तिलक, माला, सम्मान-पत्र और मेडल प्रदान किए गए।
गणमान्यजनों का बहुमान
समाज के गणमान्य दंपती श्रीमती तिलकासदेवी-रामेश्वरलाल गंगवाल, श्रावक श्रेष्ठी राजकुमार सेठी एवं श्राविका श्रेष्ठी श्रीमती भंवरीदेवी पहाड़िया का माला, मुकुट, शॉल, सम्मान-पत्र और जाप्य माला देकर सम्मान किया गया।
नगर परिषद सभापति महेश रामचंद्रका, पार्षद बरखा रानी पाटनी तथा पार्षद कमल कुमार बड़जात्या को माला, साफा एवं प्रशस्ति-पत्र देकर बहुमान किया गया।
टेलीफोन निर्देशिका का विमोचन
मंचासीन अतिथियों ने वर्ष 2026 की जैन समाज परिवार सूची एवं टेलीफोन निर्देशिका का विमोचन किया। निर्देशिका के सौजन्यकर्ता श्रीमती विनिता-प्रमोदकुमार, अंकितकुमार एवं पुलकित पांड्या रहे।
प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए वर्ष 2027 में पानादेवी-स्व. कैलाशचंद, संदीप-रोषी पहाड़िया परिवार तथा रुपवंती देवी-नथमलजी विजयकुमार गंगवाल परिवार ने सहयोग की घोषणा की। वर्ष 2028 के लिए तिलकासदेवी-रामेश्वरलाल, सुशीलकुमार गंगवाल परिवार और वर्ष 2029 के लिए पानादेवी-स्व. कैलाशचंद, संदीप-रोषी, दर्शन एवं संयम पहाड़िया परिवार ने आर्थिक सहयोग की घोषणा की। सभी सहयोगी परिवारों का सम्मान किया गया।
सेवा कार्यों की सराहना
प्रमोद पांड्या ने संस्था द्वारा व्रतियों, गणमान्यजनों, प्रतिभाओं और सेवा प्रकल्पों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने चिकित्सा उपकरण सहायता योजना और रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्यों के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम में सुमति पहाड़िया, अजित पहाड़िया, प्रदीप गंगवाल, अभिषेक पाटनी, सचिन गंगवाल एवं मनोज पांड्या ने सहयोग किया। मंच संचालन अशोक झांझरी एवं सुभाष रावंका ने किया।
श्रीफल साथी : सुभाषचंद पहाड़िया, कुचामन सिटी




