मुनि संघों का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर आर्यिका संघों के दर्शन एवं आहारचर्या का भक्तों हो रहा है लाभ

सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के चतुर्विध संघ का सानिध्य लोगों को प्राप्त हो रहा है। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्तगण कुंडलपुर पहुंचकर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन,अभिषेक का लाभ ले रहे हैं ,वहीं पूज्य मुनि, आर्यिका संघों के दर्शन, आहारचर्या का लाभ प्राप्त हो रहा है। पढि़ए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट ……
कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के चतुर्विध संघ का सानिध्य लोगों को प्राप्त हो रहा है। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्तगण कुंडलपुर पहुंचकर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन,अभिषेक का लाभ ले रहे हैं ,वहीं पूज्य मुनि, आर्यिका संघों के दर्शन, आहारचर्या का लाभ प्राप्त हो रहा है। आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान के सानंद संपन्न होने के पश्चात महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के बाद मुनि संघो का विहार का क्रम निरंतर जारी है। 2 मई 2024 को प्रातः निर्यापक मुनि श्री योगसागर जी महाराज ,निर्यापक मुनि श्री नियम सागर जी महाराज, मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ,क्षुल्लक श्री सुधारसागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री चैत्य सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री अपारसागर जी महाराज ,क्षुल्लक श्री तन्मय सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री स्वागत सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री आगत सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री स्वस्ति सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री भास्वत सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री भारत सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री जागृत सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ। मुनि संघ की आहारचर्या पटेरा में संपन्न हुई।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कोटड़ा के जुड़ा गांव में खुदाई से मिलीं 9 जैन प्रतिमाएं : पुरातत्व विभाग करेगा ऐतिहासिकता और कालखंड की जांच
उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में मकान की नींव खोदते समय पत्थर की नौ जैन प्रतिमाएं मिलने की सूचना है। पुलिस ने कार्य रुकवाकर प्रतिमाओं को सुरक्षित रखवाया है। पुरातत्व विभाग इनके कालखंड एवं ऐतिहासिक महत्व की जांच करेगा। पढ़िए श्रीफल साथी उदयपुर की यह रिपोर्ट।
कोटड़ा (उदयपुर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 08:38 am
मधु नगर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ कलशाभिषेक : क्षमावाणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने मांगी परस्पर क्षमा
आगरा के मधु नगर-अमृतपुरी स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान पारसनाथ का अभिषेक-शांतिधारा हुआ तथा समाजजनों ने परस्पर क्षमायाचना कर वात्सल्य भोज में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 05-10-2026, 08:33 pm



