अवधपुरी में मनाया भगवान विमलनाथ का मोक्ष कल्याणक : भक्तों ने चढ़ाया निर्वाण लाडू’

आषाढ़ कृष्ण अष्टमी के दिन पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के अंतर्गत वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में तेरहवें तीर्थंकर विमलनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। अवधपुरी स्थित पद्मप्रभु जिनालय में भक्तों ने प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए, यह खबर...
आगरा। 19 जून को आषाढ़ कृष्ण अष्टमी के दिन पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के अंतर्गत वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में तेरहवें तीर्थंकर विमलनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। अवधपुरी स्थित पद्मप्रभु जिनालय में भक्तों ने प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण काड का वाचन कर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस अवसर इंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, विवेक जैन, प्रवीन जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, रवि जैन, अनिल जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन, करूणा जैन, रंजना जैन, कविता जैन, शालू जैन, गीता जैन समस्त पदमप्रभु जिनालय परिवार के सदस्य एवं समग्र जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में मना क्षमावाणी पर्व : दिगंबर-श्वेतांबर संतों के सान्निध्य में हुई सामूहिक क्षमायाचना
इंदौर के कांच मंदिर प्रांगण में 104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत क्षमावाणी पर्व मनाया गया। दिगंबर एवं श्वेतांबर संतों के सान्निध्य में सामूहिक क्षमायाचना हुई तथा क्षमा को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा संजय जैन की रिपोर्ट।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 27-09-2026, 09:05 pm
कुचामन सिटी में 26 प्रतिभाओं एवं 30 व्रतियों का सम्मान : जैन वीर मंडल ने क्षमापर्व पर 16वां प्रतिभा-व्रती सम्मान समारोह आयोजित किया
कुचामन सिटी में श्री जैन वीर मंडल ने क्षमापर्व पर 16वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह आयोजित किया। 26 प्रतिभाओं, 30 व्रतियों और समाज के गणमान्यजनों का सम्मान हुआ तथा टेलीफोन निर्देशिका का विमोचन किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाषचंद पहाड़िया की रिपोर्ट।
कुचामन सिटी • सुभाष पहाड़िया • 27-09-2026, 08:49 pm



