अवधपुरी में मनाया भगवान कुंथुनाथ का निर्वाण कल्याणक: भक्तों ने अर्पित किया श्रीजी को निर्वाण लाडू

पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के तत्वावधान में वात्सल्य सेवा समिति की ओर से सोमवार को श्री कुंथुनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। आगरा से पढ़िए, यह खबर...
आगरा। पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के तत्वावधान में वात्सल्य सेवा समिति की ओर से सोमवार को श्री कुंथुनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। वहीं श्री कुंथुनाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य राकेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जिसमें उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन के कुशल निर्देशन में निर्वाण कांड का वाचन कर श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस अवसर प्रवीन जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, नरेंद्र जैन, रवि जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, कविता जैन, करुणा जैन, पुष्पा जैन, अलका जैन, समस्त अवधपुरी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्रमण संस्कृति के महाश्रमण सुधासागर महाराज को दीक्षा दिवस पर नमन : तप, ज्ञान और धर्म प्रभावना की 44 वर्ष की प्रेरक साधना यात्रा
मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के 44वें दीक्षा दिवस पर इंदौर में श्रद्धालु उनकी तप, ज्ञान, तीर्थोद्धार और युवा संस्कारों के लिए की गई धर्म प्रभावना को नमन करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी डॉ. जैनेंद्र जैन एवं राजेश जैन दद्दू का विशेष लेख।
इंदौर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 10:28 pm
अशोकनगर में सुबह से शाम तक निकली श्रीजी की रजत रथयात्रा : मुनि निरंजनसागर महाराज ने मन की अशांति दूर करने की दी प्रेरणा
अशोकनगर में वार्षिक महोत्सव पर श्रीजी की विशाल रजत रथयात्रा निकली। मुनि निरंजनसागर महाराज ने आत्मपरीक्षण का संदेश दिया और सुधासागर महाराज के दीक्षा दिवस का पोस्टर विमोचित हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी अशोकनगर की रिपोर्ट।
अशोकनगर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 10:26 pm



