अधिकारियों कर्मचारियों को जीवन रक्षक किट बांटे: महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की पहल पर हुआ कार्यक्रम

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता विकास फोगाट ने की। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
बांसवाडा। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता विकास फोगाट ने की। मुख्य वक्ता संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया थे। कोठिया ने हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक टैबलेट किट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ये किट रोगी को हॉस्पिटल तक पहुंचने तक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। किसी को भी सीने में दर्द होकर हृदयघात जैसी स्थिति लगे, ऐसे में किट में उपलब्ध तीनों टैबलेट एस्प्रिन 150मिग्रा, सोर्बिट्रेट 10मिग्रा और अटॉर्वेस्टेटिन 80मिग्रा प्राण रक्षक साबित होती है। एसबीआई लाइफ के सदस्यों बादल जैन, विशाल व्यास, डिम्पल शर्मा, अभिषेक जैन, कमलेश बुनकर,उमंग कंसारा तथा विजय सिंह ने महावीर इंटरनेशनल की इस स्वास्थ्य पहल का स्वागत किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार विकास फोगाट माना। कार्यालय में 18 जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। बादल जैन ने पीड़ित मानवता सेवा में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
संयम समझने का नहीं, अंतरंग में उतारने का विषय है : मुनि सुयशसागर महाराज ने आत्मनियंत्रण का संदेश दिया
झुमरीतिलैया में उत्तम संयम धर्म एवं धूप दशमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुनि सुयशसागर महाराज ने स्वयं पर नियंत्रण और विवेकपूर्ण जीवन का संदेश दिया। दोनों मंदिरों में धूप विसर्जन, अभिषेक व शांतिधारा हुई। पढ़िए श्रीफल साथी राजकुमार जैन अजमेरा एवं नवीन जैन की रिपोर्ट।
झुमरीतिलैया (कोडरमा) • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:41 pm
जगत के स्वरूप के साथ सुख-दुःख को भी जानो : मुनि सुधासागर महाराज ने बताया प्रज्ञा से निर्णय का मार्ग
इंदौर के दलाल बाग में मुनि सुधासागर महाराज ने जगत, कर्म और सत्य को निष्पक्ष रूप से जानने का संदेश दिया। श्रावक संस्कार शिविर में सोलह हजार दीपों से महाआरती हुई और राष्ट्रधर्म सत्र आयोजित हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:39 pm



