बाल अनाथ आश्रम में जैन मिलन अंजना ने स्टेशनरी बांटी : बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व को समझा

भिंड के अटेर रोड स्थित बाल गृह बालक में गुरुवार को जैन मिलन महिला अंजना शाखा ने जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई लिखी के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की।बच्चों को आश्वासन दिया कि समय-समय पर हम आते रहेंगे। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। अटेर रोड स्थित बाल गृह बालक में गुरुवार को जैन मिलन महिला अंजना शाखा ने जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई लिखी के लिए आवश्यक सामग्री, स्टेशनरी, पेन, पेंसिल, बॉक्स, नमकीन, बिस्किट, चिप्स इत्यादि स्वल्पाहार भेंट किया। सभी बहनों ने बच्चों के साथ बैठकर कुछ बातें की। एक परिवार का रूप देकर समय व्यतीत किया। बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया। गुरुवार को जैन मिलन महिला अंजना की सभी बहन को बच्चों के बीच जाने का सौभाग्य मिला। बच्चों को आश्वासन दिया कि समय-समय पर हम आते रहेंगे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरांगना आभा जैन, धार्मिक चेयरमेन वीरां स्नेहलता जैन, तीर्थ बचाओ समिति सदस्य वीरांगना मीरा जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, मंजू जैन, सुमन जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव : तप, त्याग और संयम की अविरल साधना यात्रा को समर्पित होगा आयोजन
इंदौर के दलाल बाग में 29 सितंबर को मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव आयोजित होगा। विशेष पूजन, गुरु गुणानुवाद और धर्मसभा होगी। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 28-09-2026, 03:38 pm
कमला नगर जैन मंदिर में भक्तिभाव से मना क्षमावाणी पर्व : तपस्वियों और धार्मिक सेवाकार्यों में सहयोगी समाजजनों का सम्मान
आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व पर तपस्वियों, महिला मंडलों और सेवाभावी समाजजनों का सम्मान हुआ। श्रद्धालुओं ने परस्पर क्षमा याचना की। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 03:37 pm



