दिगंबर जैन आम समाज संगठन की तीर्थराज गिरनार की यात्रा : जैन समाज ने दी यात्रा की शुभकामनाएं

शाश्वत तीर्थ गिरनार जी की पर्वत वंदना के लिए दिगंबर जैन आम समाज संगठन के इंद्र वीणा सेठी इंदौर से 250 श्रावक-श्राविकाओं का नेतृत्व करते हुए एक अक्टूबर, मंगलवार को रात 10:00 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन (नेहरू पार्क) से महामना एक्सप्रेस द्वारा जुनागढ़ के लिए रवाना होंगे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। शाश्वत तीर्थ गिरनार जी की पर्वत वंदना के लिए दिगंबर जैन आम समाज संगठन के इंद्र वीणा सेठी इंदौर से 250 श्रावक-श्राविकाओं का नेतृत्व करते हुए एक अक्टूबर, मंगलवार को रात 10:00 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन (नेहरू पार्क) से महामना एक्सप्रेस द्वारा जुनागढ़ के लिए रवाना होंगे। सभी यात्रियों के उत्साहवर्धन और सफल यात्रा की कामना करते हुए, इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, विपुल बाझल, राजेश जैन 'दद्दू', सुशील पांड्या, प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका और भूपेंद्र जैन, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, रेखा जैन आदि समाजजनों के साथ मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
किशनगढ़ के प्रसिद्ध भामाशाह कंवरलाल पाटनी का निधन : जैन समाज और मार्बल उद्योग जगत में शोक की लहर
प्रसिद्ध मार्बल उद्योगपति एवं दानवीर कंवरलाल पाटनी के निधन से किशनगढ़ सहित जैन समाज और मार्बल उद्योग जगत में शोक की लहर है। समाजसेवा और जनकल्याण के उनके योगदान को स्मरण करते हुए अनेक जनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
किशनगढ़ • राजेश जैन दद्दू • 04-10-2026, 12:31 am
इंदौर में महिलाओं का अधिवेशन और महाजुलूस 4 और 5 अक्टूबर को : मुनिश्री सुधासागर जी के सानिध्य में होगा महिला अधिवेशन का शंखनाद
दलाल बाग में मुनिश्री सुधासागर जी के सानिध्य में 31 वां राष्ट्रीय महिला अधिवेशन और महा जुलूस के रूप में दो दिवसीय आयोजन होने जा रहा है। अधिवेशन में महिला महाकुंभ 4 अक्टूबर रविवार को होगा। 5 अक्टूबर को महा जुलूस निकाला जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 03-10-2026, 09:13 pm



