इंदौर। भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों पर राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन रविवार, 4 अक्टूबर को आयोजित होगा। सम्मेलन सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक नेमीनगर जैन कॉलोनी, आर.टी.ओ. रोड स्थित छत्रछाया गार्डन में होगा। आयोजन आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महामुनिराज के पावन सानिध्य में होगा।

सम्मेलन का विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा : विविध आयाम” रखा गया है। इसका आयोजन कुंदकुंद ज्ञानपीठ एवं सेंटर फॉर जैन स्टडीज, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की ओर से किया जा रहा है। श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल आयोजन का निर्देशन कर रहे हैं।

सांसद शंकर लालवानी होंगे मुख्य अतिथि

सम्मेलन में सांसद शंकर लालवानी मुख्य अतिथि होंगे। सीए स्वप्निल कोठारी विशिष्ट अतिथि रहेंगे और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार श्री प्रज्ज्वल खरे, सेंटर फॉर जैन स्टडीज के निदेशक प्रो. रजनीश जैन और सह-निदेशक प्रो. राहुल सिंघई भी आयोजन से जुड़े हैं।

ट्रस्ट और ज्ञानपीठ के सदस्य कर रहे सहयोग

श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट के न्यासी सुशील कुमार सिंह कासलीवाल, आदित्य कासलीवाल, लोकेश कासलीवाल और ब्र. अनिल कुमार जैन आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

कुंदकुंद ज्ञानपीठ निर्देशक मंडल में मार्गदर्शक डॉ. जयकुमार उपाध्ये और निदेशक डॉ. नलिन के. शास्त्री (नई दिल्ली) हैं। मंडल के सदस्यों में डॉ. रेणु जैन (नई दिल्ली), सीए स्वप्निल कोठारी, इंजीनियर अनिल कुमार जैन, डॉ. संगीता मेहता, डॉ. गिरिश जैन (इंदौर) और प्रो. यतीश जैन (जबलपुर) शामिल हैं। डॉ. अरविंद कुमार जैन सचिव हैं।

सहयोगी संस्थाएं

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प और इन्द्रपुरी चातुर्मास समिति जैन कॉलोनी आयोजन में सहयोग कर रही हैं। प्रवक्ता रेखा जैन ने बताया कि सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों पर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी संजय पापड़ीवाल,ऋषभ जैन रहेंगे ।