बांसवाड़ा होटल उत्सव में देहदान अंगदान संकल्प कार्यक्रम: महावीर प्रवाह पुस्तक भेंटकर कार्यों की दी जानकारी

बांसवाड़ा होटल उत्सव में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रखे गए देहदान, अंगदान संकल्प कार्यक्रम हुआ। इसमें अतिथियों का सम्मान कर उन्हें महावीर प्रवाह पुस्तक की प्रति भेंट की गई। महावीर इंटरनेशल संस्था के सेवा कार्यों के बारे में बताया। नौगामा से पढ़िए यह खबर...
नौगामा। बांसवाड़ा होटल उत्सव में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रखे गए देहदान, अंगदान संकल्प कार्यक्रम में सोसाइटी के निदेशक डॉ. मुनव्वर हुसैन, आयकर आयुक्त डॉ.एसके गुप्ता सीएमएचओ खुशपाल सिंह पीएमओ डॉ. माहेश्वरी, पूर्व सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सराफ, राहुल सराफ सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी, महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर के देहदान करने वाले वीर हर्षवर्धन जैन, कवि उत्सव गांधी, दीपक जैन डूंगरपुर ने सभी अतिथियों को दुपट्टा औढ़ाकर महावीर इंटरनेशनल अपेक्स कार्यालय से प्राप्त महावीर प्रवाह पुस्तक भेंट की और महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की जानकारी दी। महावीर इंटरनेशनल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली जयपुर शहर में मनाने के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. मुनव्वर ने महावीर इंटरनेशनल के कार्यों की सराहना की। संचालन डीआर वनिता गुप्ता ने किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
यथार्थ ज्ञान ही संसार में सबसे दुर्लभ : आचार्य श्री सुनीलसागर जी ने आत्म ज्ञान को श्रेष्ठ और बहुमूल्य बताया
नेमिनगर जैन कॉलोनी के घूंघट गार्डन स्थित सन्मति समवशरण में धर्मसभा का श्रावक और श्राविकाएं पुण्यलाभ अर्जित कर रहे हैं। यहां हो रही धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सुनीलसागर जी गुरुदेव ने कहा कि संसार में धन, अन्न, कंचन और राजसुख प्राप्त करना कठिन है। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्ण मति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-09-2026, 11:52 am
श्रमण संस्कृति के महाश्रमण सुधासागर महाराज को दीक्षा दिवस पर नमन : तप, ज्ञान और धर्म प्रभावना की 44 वर्ष की प्रेरक साधना यात्रा
मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के 44वें दीक्षा दिवस पर इंदौर में श्रद्धालु उनकी तप, ज्ञान, तीर्थोद्धार और युवा संस्कारों के लिए की गई धर्म प्रभावना को नमन करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी डॉ. जैनेंद्र जैन एवं राजेश जैन दद्दू का विशेष लेख।
इंदौर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 10:28 pm



