मां का चौका फूड चैनल चलाने वाली प्रीति जैन बता रही हैं आपको यह खास रेसिपी। इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं।
सामग्री आंवला - सवा किलो गुड़- एक किलो पिसा हुआ अजवाइन- दो बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर-एक छोटा चम्मच काला नमक- दो बड़ा चम्मच नमक-स्वादानुसार हींग-एक चौथाई चम्मच भुना जीरा पाउडर- एक बड़ा चम्मच सौंठ पाउडर-आधा छोटा चम्मच नींब का रस-थोड़ा साविधि -आंवलों को अच्छी तरह धो। -कुकर में पानी डालें। उबाल आने पर आंवला डालें। -हल्का सा प्रेशर बनने पर गैस बंद कर दें। -आंवले निकालें। आंवले सॉफ्ट हो जाने चाहिए। - आंवले ठंडे होने पर गुठलियां निकाल लें। -गूदे को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। -स्मूद पेस्ट को नॉन स्टिक पैन में डालकर नमी कम होने तक पकाएं। -पांच-दस पकने के बाद इसमें गुड़ के टुकड़े करके डाल दें। - मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। -अब सारे मसाले डालें। अच्छी तरह मिलाएं। -नींबू का रस भी डालें। -अब मिश्रण गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। -मिश्रण ठंडा होने पर हाथों पर पिसी हुई चीनी लगाकर छोटे-छोटे गोले बनाएं। -एक बार फिर चीनी के पाउडर में लपेटें। -आंवला गटागट तैयार हैं।आपका चौका,आपका आहार: आंवला की ऐसी रेसिपी आपने पहले नहीं बनाई होगी

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
परिवहन नगर में 1 नवंबर को होगा मानस्तंभ शिलान्यास महोत्सव: आचार्य सुनीलसागर महाराज का होगा मंगल आगमन
चतुर्थ पट्टाधीश, प्राकृत प्रभाकर, आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में परिवहन नगर स्थित महावीर जिनालय प्रांगण में श्री मानस्तंभ शिलान्यास महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन आर्यिका मां संपन्नमती और संबलमती माता जी की प्रेरणा से किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-10-2026, 03:31 pm
अनेकांतवाद के सिद्धान्त, व्यवहार एवं विरोधाभासों पर हुआ सार्थक विमर्श : राजस्थान जैन साहित्य परिषद की विचार गोष्ठी में विद्वानों ने खुलकर रखे अपने-अपने विचार
राजस्थान जैन साहित्य परिषद, जयपुर की मासिक विचार गोष्ठी गुरुवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर, मोहनबाड़ी में आयोजित हुई। गोष्ठी का विषय ‘अनेकांतवाद और उसके अनुयायी: सिद्धान्त, व्यवहार और विरोधाभास’ था। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 29-10-2026, 03:07 pm



