एलन केरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक स्वस्तिधाम आकर हुए प्रसन्न: प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विख्यात है एलन

एलन केरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक राजेश माहेश्वरी ने स्वस्तिधाम में मुनिश्री सुव्रतनाथ भगवान के दर्शन किए। यहां की व्यवस्थाएं और वातावरण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का भी स्मरण किया। जहाजपुर से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर...
जहाजपुर (भीलवाड़ा)। एलन केरियर इंस्टीटयूट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश माहेश्वरी सोमवार को अपने इष्ट मित्रों सहित ‘स्वस्तिधाम’ आए। माहेश्वरी ने बताया कि लंबे समय से उनका मन था कि क्षेत्र पर आएं और भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन करें क्योंकि, लोगों से उन्होंने क्षेत्र की बहुत प्रशंसा सुनी थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पर आकर के मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई, यहां की व्यवस्था, रखरखाव, भोजन एवं नियंत्रण बहुत उत्तम है। माहेश्वरी ने कहा कि मैंने कई धार्मिक क्षेत्र के दर्शन किए हैं लेकिन, इतना विशाल और भव्य प्रांगण वो भी इतना सुंदर, साफ एवं व्यवस्थित नहीं पाया। भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन पाकर प्रतिमा के इतिहास एवं अतिशय के बारे में सुनकर समस्त अतिथि आश्चर्यचकित हो गए। आपको बता दंे कि पूर्व में माता जी ने कोटा में एलन में पढ़ रहे बच्चों को उद्बोधन दिया था। वह संस्मरण यादकर माहेश्वरी ने आर्यिका स्वस्तिभूषण माता जी को नमन किया एवं उनकी साधना, ज्ञान एवं ऊर्जा की बातों को दोहराया। इस अवसर पर क्षेत्र समिति के महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया। साथ ही प्रवीण पोद्दार, कोटा से मयंक पाटोदी एवं यथार्थ पाटनी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्रमण संस्कृति के महाश्रमण सुधासागर महाराज को दीक्षा दिवस पर नमन : तप, ज्ञान और धर्म प्रभावना की 44 वर्ष की प्रेरक साधना यात्रा
मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के 44वें दीक्षा दिवस पर इंदौर में श्रद्धालु उनकी तप, ज्ञान, तीर्थोद्धार और युवा संस्कारों के लिए की गई धर्म प्रभावना को नमन करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी डॉ. जैनेंद्र जैन एवं राजेश जैन दद्दू का विशेष लेख।
इंदौर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 10:28 pm
अशोकनगर में सुबह से शाम तक निकली श्रीजी की रजत रथयात्रा : मुनि निरंजनसागर महाराज ने मन की अशांति दूर करने की दी प्रेरणा
अशोकनगर में वार्षिक महोत्सव पर श्रीजी की विशाल रजत रथयात्रा निकली। मुनि निरंजनसागर महाराज ने आत्मपरीक्षण का संदेश दिया और सुधासागर महाराज के दीक्षा दिवस का पोस्टर विमोचित हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी अशोकनगर की रिपोर्ट।
अशोकनगर • Shreephal Jain News • 28-09-2026, 10:26 pm



