रीवा घटना के विरोध में आगरा जैन समाज का आक्रोश : आचार्यश्री निर्भयसागर जी ससंघ के सानिध्य में निकली विशाल रैली

मध्यप्रदेश के रीवा में विगत दिनों दो आर्यिकाओं माताजी पर हुए अमानवीय हमले के विरोध एवं जैन संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को ग्रेटर सकल दिगम्बर जैन समाज कमलानगर, आगरा के तत्वावधान में विशाल आक्रोश रैली, भव्य मंगल प्रवेश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट...
आगरा। मध्यप्रदेश के रीवा में विगत दिनों दो आर्यिकाओं माताजी पर हुए अमानवीय हमले के विरोध एवं जैन संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को ग्रेटर सकल दिगम्बर जैन समाज कमलानगर, आगरा के तत्वावधान में विशाल आक्रोश रैली, भव्य मंगल प्रवेश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आचार्य श्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में श्रद्धा भक्ति एवं सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 6 बजे ट्रान्स यमुना से वाटरवर्क्स चौराहे तक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला- पुरुष युवा एवं बच्चों ने सहभागिता की।रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर समाजजनों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी वाटरवर्क्स चौराहे से डी-ब्लॉक तक रैली के साथ मौजूद रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था संभाली।इसके उपरांत प्रातः7 बजे अंजुमन मोड़ बाईपास रोड, कमलानगर से विशाल शोभायात्रा के साथ आचार्य श्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ आचार्यश्री ससंघ की अगवानी की। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डी -ब्लॉक, कमलानगर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से शांतिधारा संपन्न हुई एवं आचार्यश्री ससंघ के मंगल प्रवचन आयोजित हुए। मंगल प्रवचनों में आचार्यश्री ने धर्म,संयम एवं अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। सायं काल आचार्य विद्यासागर संत निलय, कमलानगर में श्रद्धांजलि सभा एवं जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने जैन संतों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से संत समाज की सुरक्षा हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में ट्रान्सयमुना कॉलोनी और ग्रेटर कमलानगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
पर्युषण पर्व के दूसरे दिन हुई उत्तम मार्दव धर्म की आराधना : ‘ अहंकार छोड़कर विनम्र बनना ही उत्तम मार्दव धर्म’—आचार्यश्री उदारसागर
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की आराधना हुई। आचार्यश्री उदारसागर जी ने धन, पद, रूप, ज्ञान और प्रतिष्ठा के अहंकार को त्यागकर विनम्रता अपनाने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 17-09-2026, 02:01 pm
पर्वाधिराज पर्यूषण का द्वितीय दिवस: उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, विनम्रता और अहंकार त्याग का दिया संदेश
सनावद में पर्यूषण पर्व के द्वितीय दिवस उत्तम मार्दव धर्म की आराधना हुई। ब्र. संजय भैया ने विनम्रता अपनाने और अहंकार त्यागने का संदेश दिया
सनावद • Shreephal Jain News • 17-09-2026, 01:59 pm



