10 साल की उम्र से लेकर लगभग 50 साल के पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल : अभय सेना ने देवोदय तीर्थ की सेवा

जिले में स्थित श्री देवोदय तीर्थ क्षेत्र देवगढ़ जी में मध्यप्रदेश के गंज बासौदा से "अभय सेना" नाम के एक संगठन के सदस्यों का आना हुआ,संगठन में 10 साल की उम्र से लेकर लगभग 50 साल के पुरुषों के साथ कुछेक महिलाओं की भी भगीदारी थी। सुबह क्षेत्र पर पहुंचकर सारे पुरुषवर्ग ने श्री देवोदय तीर्थ के कीर्तिदुर्ग परिसर में बने 41 जिनालयों में विराजमान सभी प्रतिमाओं का मार्जन और सारे मंदिरों की साफ सफाई की और दर्शन-पूजन-अभिषेक इत्यादि धार्मिक कार्य किये। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट...
ललितपुर। जिले में स्थित श्री देवोदय तीर्थ क्षेत्र देवगढ़ जी में मध्यप्रदेश के गंज बासौदा से "अभय सेना" नाम के एक संगठन के सदस्यों का आना हुआ,संगठन में 10 साल की उम्र से लेकर लगभग 50 साल के पुरुषों के साथ कुछेक महिलाओं की भी भगीदारी थी। सुबह क्षेत्र पर पहुंचकर सारे पुरुषवर्ग ने श्री देवोदय तीर्थ के कीर्तिदुर्ग परिसर में बने 41 जिनालयों में विराजमान सभी प्रतिमाओं का मार्जन और सारे मंदिरों की साफ सफाई की और दर्शन-पूजन-अभिषेक इत्यादि धार्मिक कार्य किये। दोपहर को सभी सदस्यों ने पुनः पर्वत पर पहुंच कर मूलनायक भगवान के मंदिर जी में रखी हुई सभी जिनवाणी (पुस्तकों)पर कवर किया जो पुस्तकें कुछ फटी हुई थीं, उन्हें टेप से सुरक्षित किया। संगठन के द्वारा साथ में सारी सामग्री जैसे स्टेपलर-टेप-कवर पेपर इत्यादि स्वयं लाई गई थी। अभय सेना के प्रमुख ब्रह्मचारी मधुर भैया एवं सारे सदस्यों के द्वारा क्षेत्रों की जो सेवा की जा रही है, वह अनुकरणीय है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कोटड़ा के जुड़ा गांव में खुदाई से मिलीं 9 जैन प्रतिमाएं : पुरातत्व विभाग करेगा ऐतिहासिकता और कालखंड की जांच
उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में मकान की नींव खोदते समय पत्थर की नौ जैन प्रतिमाएं मिलने की सूचना है। पुलिस ने कार्य रुकवाकर प्रतिमाओं को सुरक्षित रखवाया है। पुरातत्व विभाग इनके कालखंड एवं ऐतिहासिक महत्व की जांच करेगा। पढ़िए श्रीफल साथी उदयपुर की यह रिपोर्ट।
कोटड़ा (उदयपुर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 08:38 am
मधु नगर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ कलशाभिषेक : क्षमावाणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने मांगी परस्पर क्षमा
आगरा के मधु नगर-अमृतपुरी स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान पारसनाथ का अभिषेक-शांतिधारा हुआ तथा समाजजनों ने परस्पर क्षमायाचना कर वात्सल्य भोज में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 05-10-2026, 08:33 pm



