पोरवाड़ सहायक फंड की समाज सेवा के 90 गौरवशाली वर्ष: सकारात्मक बदलाव के लिए संकल्पित संस्था

जैन समाज के उत्थान सकारात्मक बदलाव और जरूरतमंदों की सहायता को प्रतिबद्ध संस्था पोरवाड़ सहायक फंड को सेवा कार्य करते 90 वर्ष हो गए। इसका गठन सामाजिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य जीवनोपयोगी कार्य के लिए किया गया था। आज भी यह कार्य बदस्तूर जारी है। इंदौर से डेविट जैन की पढ़िए यह खबर...
इंदौर। पोरवाड़ सहायक फंड पोरवाड़ समाज का एक प्रतिष्ठित संगठन है। समाज कल्याण के क्षेत्र में अपनी 90 वर्षों से अधिक की अटूट सेवा यात्रा का सगर्व स्मरण कर रहा है। यह संगठन इस क्षेत्र में कार्यरत एकमात्र ऐसा निकाय है। जिसने लगातार जरूरतमंदों की सहायता की है। लगभग नौ दशक पूर्व पोरवाड़ समाज के दूरदर्शी बुजुर्गों ने शिक्षा, चिकित्सा और जीवन यापन के महत्वपूर्ण क्षेत्र में सहायता और समर्थन प्रदान करने के उद्देश्य से इस फंड की स्थापना की थी। अपनी स्थापना के समय से ही पोरवाड़ सहायक फंड जरूरतमंद व्यक्तियों और परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित रही है। यह संगठन सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एक विश्वसनीय और लंबे समय से स्थापित नाम है। जिसने पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य किया है। पोरवाड़ सहायक फंड अब उदार हृदय व्यक्तियों और संगठनों से शिक्षा, चिकित्सा और जीवन यापन (आहार) जैसे आवश्यक क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान करती है। यह समय सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का है। वर्तमान परिदृश्य की मांग है कि हम सब मिलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निवेश करें। हमारा मानना है कि अधिकांश लोग जरूरतमंदों की सहायता करने के नेक विचार से सहमत होंगे। इसी भावना के साथ पोरवाड़ सहायक फंड सभी से सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आगे आने और अपना सहयोग प्रदान करने का विनम्र अनुरोध करती है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मिथ्यादृष्टि देव संसार की ओर, सम्यग्दृष्टि देव वीतरागता की ओर प्रेरित करते हैं : आचार्य उदारसागर महाराज ने बताया आराधना का आत्मकल्याणकारी भाव
मुरैना में आचार्य उदारसागर एवं मुनि उपशांतसागर महाराज ने देव आराधना में विवेक, वीतराग गुणों के चिंतन और आत्मपरिवर्तन का संदेश दिया। उन्होंने मोक्षमार्ग को जीवन का लक्ष्य बनाने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 29-09-2026, 03:04 pm
अतिशय क्षेत्र बरासो जी में श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ महामस्तकाभिषेक : हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से भव्य बना वार्षिक मेला महोत्सव
बरासो जी अतिशय क्षेत्र में भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक एवं वार्षिक मेला महोत्सव संपन्न हुआ। नित्यपूजन, विधान, शोभायात्रा और मंगल आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।
मुरैना/भिंड • मनोज जैन नायक • 29-09-2026, 02:48 pm



