All_the_workers_were_honored_at_the_conclusion_of_the_foundation_stone_laying_ceremony_in_Jhumritilaiya.
सारांश:-
झुमरीतिलैया। स्थानीय जैन मंदिर के भव्य पंडाल परिसर में मंदिर निर्माण कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम मुनि श्री सुयशसागर जी ने संध्या में णमोकार चालीसा के बाद सभी कार्यकर्ता को मंगल आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं में बहुत शक्ति है जो काम को हाथों में लेते है उसे ऐतिहासिक बना देते हैं। मुनि श्री यहां के सभी कार्यकर्ता और खासकर विरागोदय वर्षायोग कमेटी के सदस्यों, मंदिर निर्माण कमेटी, समाज के सभी पदाधिकारियों को मंगल आशीर्वाद दिया। इसके बाद जैन मंदिर वेदी प्रतिष्ठा समारोह में दिल्ली से आए सौरभ जैन नाट्य मंडली ने रात्रि में सामाजिक कुरीतियों पर नाट्य मंचन किया। समाज जनों ने इस नाट्य मंचन की सराहना की। इस कार्यक्रम में टीवी सीरियल में काम करने वाले कई कलाकारों ने भाग लिया और अपनी सजीव प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
समाजजनों का आभार माना
मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश जैन झाझंरी एवं सुशील जैन छाबड़ा ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। विशेष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
इन कमेटी पदाधिकारियों ने किया सहयोग
मंदिर निर्माण के सह संयोजक विवेक जैन सेठी, अभिषेक जैन गंगवाल, प्रवीण जैन पाटनी, शिलान्यास प्रोग्राम संयोजक ललित जैन सेठी, मनीष जैन सेठी, सहयोगी सदस्य प्रदीप जैन छाबड़ा, अतुल जैन छाबड़ा, जुलूस व्यवस्था संभाल रहे अजय जैन सेठी, अरिहंत जैन झाझंरी, नमन जैन सेठी, ऋषभ जैन पहाड़िया, आकाश जैन गंगवाल,आयुष जैन गंगवाल,अतिवीर जैन ठोलिया, ऋषभ जैन काला, मिहिर जैन छाबड़ा, पियूष जैन कासलीवाल, सौरभ जैन सेठी, सिद्धू जैन सेठी, अक्षय जैन सेठी, अर्चित जैन सेठी, मयंक जैन गंगवाल, प्रतीक जैन पंड्या, पूजन विभाग के आशीष जैन सेठी, सिद्धांत जैन सेठी, रितेश जैन छाबड़ा, अमित जैन सेठी, सौरभ जैन लुहाड़िया, ईशान जैन कासलीवाल, अनमोल जैन बड़जात्या, दिलीप जैन बाकलीवाल, राजीव जैन छाबड़ा, अक्षय जैन सेठी, सौरभ जैन पापड़ीवाल, आनंद जैन पांडिया, मनोज जैन, संजय जैन गंगवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आशा जैन गंगवाल, अक्षय जैन गंगवाल, लोकेश जैन पटौदी, आरचि जैन छाबड़ा, तान्या जैन पांडया,आशिका जैन सेठी, चैताली जैन पांडया, भोजन विभाग की टीम मंगलम ग्रुप, मैत्री समूह मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार जैन अजमेरा ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया।
इन्होंने आभार माना
मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश जैन झाझंरी,सुशील जैन छाबड़ा ने सभी लोगों को कार्यक्रम की सफलता पर प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।



