इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जैन पर्यूषण महापर्व के दौरान प्रतिवर्ष जैन कर्मचारियों को कार्यालय में दोपहर 12 बजे तक उपस्थित होने एवं अनंत चतुर्दशी को विशेष आकस्मिक अवकाश की अनुमति के लिए 17 फरवरी 1992 एवं 2 अगस्त 1985 को आदेश जारी किए गए थे। विश्व जैन संगठन के महामंत्री राहुल जैन एवं इंदौर शाखा संयोजक एडवोकेट पारस जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में अटेंडेंस ऐप में प्रातः 10.45 तक ही उपस्थिति लगाई जा सकती है एवं 6 घंटे के न्यूनतम समय से पहले कार्य समाप्त नहीं कर सकते एवं अनंत चतुर्दशी के आकस्मिक अवकाश की सुविधा नहीं है। सभी जैन कर्मचारियों ने सरकार से निवेदन किया है कि पर्यूषण पर्व के दौरान सरकार की ओर से पारित विशेष अनुमति के आदेश के पालन के लिए अटेंडेंस ऐप में संशोधन किया जाए या इन विशेष दिनों में रजिस्टर में साइन करवाने के आदेश जारी करें।
जैन पर्यूषण महापर्व में मप्र सरकार से विशेष अनुमति की मांग: विश्व जैन संगठन ने कहा- जैन कर्मचारियों के लिए विशेष अनुमति के लिए अटेंडेंस ऐप में हो संशोधन

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
देव शास्त्र गुरु की आराधना में हर भावना महत्वपूर्ण : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी अंतिम भावना का किया विवेचन
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा कि लौकिक रिश्ते माता पुत्र, भाई बहन, पति-पत्नी जैसे प्रेम वात्सल्य भगवान गुरु के प्रति भी करना चाहिए । सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 14-09-2026, 06:19 pm
सेवा, संगठन और समर्पण के साथ संपन्न हुई सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा : अम्बाह में दिसंबर में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
आगरा में अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैन (उप) सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ अम्बाह में दिसंबर में प्रतिभा सम्मान, सपरिवार गोलकोट तीर्थ यात्रा और निराश्रित महिलाओं को 25 हजार रुपए तक स्वावलंबन सहायता देने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
आगरा • मनोज जैन नायक • 14-09-2026, 03:27 pm



