जयपुर। दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर जयपुर में गुरुवार को प्रातः 8 बजे से मंदिर प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर देवाधिदेव श्री श्रेयांसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक, आचार्य अकंपाचार्य एवं आचार्य श्री विष्णु कुमार महामुनिराज के वात्सल्य, श्रमण संस्कृति रक्षक दिवस के अंतर्गत अकम्पाचार्यादि 700 महामुनियों की पूजा बड़ी श्रद्धा भक्ति से की गई। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि इस अवसर पर श्रेयांसनाथ भगवान, अकम्पाचार्यादि 700 मुनियों और वात्सल्य महामुनिराज विष्णु कुमार जी की सोधर्म इंद्र बनकर संजय नीलम ठोलिया, आयुषी सोनी परिवार, कुबेर इंद्र आलोक- प्रमिला,अरुण -ज्योति शाह परिवार एवं द्रव्य पूण्यार्जक सुनील लता सोगनी परिवार, व सभी उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने पूजा की। मंडल पर 700 अर्घ्य चढ़ाए। साथ में सभी उपस्थित ईन्द्र इंद्राणियों ने अर्घ्य चढ़ाए।
पर्व मनाने कीप्रेरणा मुनिश्री सुधा सागर जी ने दी
सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं अजीत शास्त्री द्वारा कराई गई उन्होंने रक्षाबंधन महापर्व के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए कहा कि यह महापर्व हस्तिनापुर में अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों पर तत्कालीन नवें महा पद्म चक्रवर्ती के समय में पद्म राजा से मंत्रियों ने छलकर 7 दिन का राज्य मांगा तब 700 मुनियों पर घोर उपसर्ग किया। जिनकी रक्षा वात्सल्य महामुनिराज विष्णु कुमार ने की। तभी से यह महापर्व रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है और इसी महापर्व को श्रवण संस्कृति रक्षक दिवस के रूप में मनाने की प्रेरणा मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज ने दी। संचालन मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने किया और बताया कि 28 अगस्त को भगवान श्रेयांसनाथ जी के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर सामूहिक निर्वाण लाडू प्रातः 6:15 बजे अभिषेक, शांतिधारा के बाद चढ़ाया जाएगा।






