युग जैन तथा पर्व जैन को किया सम्मानित : प्रतिभाशाली बच्चे हुए सम्मान पाकर हुए निहाल

दिगंबर जैन पाठशाला परिवार द्वारा जैन समाज डडूका के कक्षा 12वी में विज्ञान वर्ग में टॉपर रहे युग वीरेंद्र जैन 95 प्रतिशत को दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया गया।डडूका से पढ़िए, अजित कोठिया की यह खबर...
डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला परिवार द्वारा जैन समाज डडूका के कक्षा 12वी में विज्ञान वर्ग में टॉपर रहे युग वीरेंद्र जैन 95 प्रतिशत को दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया गया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने बताया कि इसी क्रम पर्व पंकज जैन को 82.20 प्रतिशत अंकों से सफल होने पर सम्मानित किया गया। आयोजन में समाज के अन्य टॉपर छात्र छात्राओ आर्या आकाश जैन, मुक्ति हितेश जैन तथा तोशील रितेश जैन को भी क्रमशः 92.20%, 70%तथा 88.20%अंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इससे पूर्व युग जैन और पर्व जैन ने पाठशाला के बच्चों के साथ अपने अनुभव शेयर किए। कार्यक्रम संचालन पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने किया। आभार रियल जैन ने व्यक्त किया। आयोजन में पाठशाला के 23बच्चो ने हिस्सा लिया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm
लोभ छोड़ो, संतोष अपनाओ—यही सच्चा शौच धर्म : दशलक्षण महापर्व में अभिषेक-शांतिधारा के साथ जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने लोभ त्यागकर संतोष और भावों की निर्मलता अपनाने का संदेश दिया। महावीर मंदिर में पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा और पुण्यसागर सभागार में जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना हुई।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:06 pm



