युवा परिषद की उदयपुर संभागीय कार्यशाला रविवार को: पौधरोपण कर सुरक्षा का लिया जाएगा संकल्प,

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की संभागीय कार्यशाला और बैठक 14 जून को आयोजित होगी। उदयपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सभी शाखाओं के अध्यक्ष, महामंत्रियों की आवश्यक बैठक उदयपुर में की जा रही है। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर...
उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की संभागीय कार्यशाला और बैठक 14 जून को आयोजित होगी। उदयपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सभी शाखाओं के अध्यक्ष, महामंत्रियों की आवश्यक बैठक उदयपुर में की जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन तथा राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन के मार्गदर्शन में कार्यशाला होगी। जिलाध्यक्ष अरुण लुणदिया और महामंत्री मनोज गदिया ने बताया कि प्रथम बार उदयपुर में कार्यशाला और बैठक में उदयपुर संभाग के सभी शाखाओं के अध्यक्ष महामंत्री सहित पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। साथ ही आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी की सुशिष्या प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बलीचा स्थित श्री सुप्रकाश मती ध्यानोदय केंद्र में पौधरोपण किया जाएगा।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
उत्तम क्षमा के संदेश से हुआ दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के मंगल प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ सन्मति साधना शिविर
नेमी नगर जैन कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा, साधना और जिनवाणी के स्वाध्याय के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी महाराज के सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म की पावन मंगल बेला में गुरुदेव द्वारा अझझ्प जोगं योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:05 pm
डडूका दिगम्बर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म मनाया : मूलनायक भगवान का अभिषेक कर शांतिधारा की गई
दिगम्बर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्व पर्युषण में दसलक्षण धर्म के प्रथम दिवस स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म पर मयंक शास्त्री भैय्या के निर्देशन में दिनभर विविध अनुष्ठान हुए। डडूका से पढ़िए, अजीत कोठिया की रिपोर्ट...
डडूका • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:03 pm



