डडूका। दिगम्बर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्व पर्युषण में दसलक्षण धर्म के प्रथम दिवस स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म पर मयंक शास्त्री भैय्या के निर्देशन में दिनभर विविध अनुष्ठान हुए। समाज के मीडिया प्रभारी राकेश शाह ने बताया कि सुबह मूल नायक भगवान का अभिषेक और शांतिधारा अक्षत मुकेश शाह परिवार ने की। आदिनाथ भगवान को विधान स्थल तक गाजेबाजे के साथ विहार का लाभ रितेश जयकुमार शाह परिवार को मिला। विधान स्थल पर आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा राॅकी रमेश गांधी परिवार, विधान में मंडप पर मुख्य मंगल कलश स्थापना पीयूष महिपाल सेठ, ईशान कलश लेखनी निहंक पिन्डारमिया ,आग्नेय कलश प्रकाश केसरीमल भरडा, नेऋत्य कलश चिराग खुशपाल शाह, वायव्य कलश अनिता पवन कुमार सूरत, दीप प्रज्वलन योगेश एन शाह परिवार एवं आचार्य श्री का चित्र अनावरण अजित बी.शाह परिवार ने किया। दोपहर में पूजन और विधान हुआ रात्रि में प्रवचन,भक्ति एवं धवल सेठ के संयोजन में सीनियर प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष राजेश शाह एवं युवा समिति अध्यक्ष चिराग शाह ने समस्त समाज जनों का आभार जताया। मंच संचालन राजेंद्र कोठिया ने किया।
डडूका दिगम्बर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा धर्म मनाया : मूलनायक भगवान का अभिषेक कर शांतिधारा की गई

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
उत्तम क्षमा के संदेश से हुआ दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ : आचार्य श्री सुनीलसागरजी के मंगल प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ सन्मति साधना शिविर
नेमी नगर जैन कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा, साधना और जिनवाणी के स्वाध्याय के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी महाराज के सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म की पावन मंगल बेला में गुरुदेव द्वारा अझझ्प जोगं योग का आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 16-09-2026, 09:05 pm
क्षमा से मिलती है आत्मशुद्धि की राह : दसलक्षण महापर्व का हुआ आगाज, आचार्य श्री के ससंघ सान्निध्य में उत्तम क्षमा दिवस पर भावों में क्षमा धारण करने का संदेश
दिगंबर जैन समाज में बुधवार से दस दिवसीय दसलक्षण महापर्व का भक्ति और धर्माराधना के साथ शुभारंभ हुआ। आचार्य श्री कल्प पुण्यसागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में मनाए जा रहे इस महापर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोक जेतावत की यह खबर...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 16-09-2026, 09:02 pm



