सलेहा में तप कल्याणक महोत्सव में हुए पूजन विधान: तप और त्याग की आराधना कर किए पूजन विधान
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•27/2/2026, 6:43:13 pm

आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी के शिष्य मुनि श्री सर्वार्थ सागरजी महाराज के अनुराग जैन ने कहा कि सलेहा नगर की पावन धरा पर शुक्रवार पंच कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत तप कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सलेहा से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
सलेहा (मप्र)। आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी के शिष्य मुनि श्री सर्वार्थ सागरजी महाराज के अनुराग जैन ने कहा कि सलेहा नगर की पावन धरा पर शुक्रवार पंच कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत तप कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान के महान तप और त्याग की आराधना करते हुए विशेष पूजन-विधान एवं धार्मिक कार्यक्रम किए गए। आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी के मंगल आशीर्वाद में संपन्न होने वाले इस आयोजन को लेकर संपूर्ण नगर में उत्साह का वातावरण है। तप कल्याणक भगवान के उस दिव्य चरण का स्मरण कराता है, जब उन्होंने कठोर तपस्या कर आत्मशुद्धि का आदर्श प्रस्तुत किया। धर्मप्रेमी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। सलेहा नगर धर्ममय वातावरण में सराबोर है और यह महोत्सव निश्चित ही समाज के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
विद्या समय पावन वर्षायोग का मंगल कलश स्थापित: आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ के जयकारों से गूंज उठा शिर गुप्पी का पांडाल
आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ का विद्या समय पावन वर्षायोग 2026 का भव्य मंगल कलश स्थापना शिरगुप्पी (कर्नाटक) में श्रद्धा, भक्ति एवं जयघोषों के बीच हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताजी के भक्त और श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहीं। शिरगुप्पी से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 4:03:54 pm
मीठा बोलो, मधुर-भाषण से शत्रु भी मित्र बन जाता है: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने सभा में धर्म का मर्म समझाया
ऋषभविहार, दिल्ली में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्म-सभा में कहा कि जीवन में नैतिकता के साथ धर्म होना चाहिए। धर्म सुख-शांति का साधन है। ऋषभ विहार दिल्ली से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 3:50:25 pm


