इंदौर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की मेन शाखा की बैठक मोनरो कैफे में अध्यक्ष अल्पना प्रमोद जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बोहो थीम रखी गई, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों सरला सामरिया, शशि जैन, हेमलता अजमेरा, इंद्रा अजमेरा, पुष्पा काला एवं पुष्पा कटारिया का सम्मान किया गया। मंगलाचरण अनिता बड़जात्या ने प्रस्तुत किया। संचालन एवं एंकरिंग वंदना जैन ने की। बैठक पूर्व अध्यक्ष सुनीता पाटनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में रश्मि जैन एवं मधु जैन विजेता रहीं
बोहो थीम की निर्णायक एवं मुख्य अतिथि रुचि चौविश्या जैन रहीं। वे मीडिया एवं समाजसेवा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष, डिजिटल समाचार पत्र अटल स्तंभ की मध्य प्रदेश संभाग की ब्यूरो प्रमुख एवं अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख के रूप में विभिन्न दायित्व निभा रही हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की वेशभूषा, साज-सज्जा और बोहो थीम के अनुरूप प्रस्तुति का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया। बोहो थीम प्रतियोगिता में रश्मि जैन एवं मधु जैन विजेता रहीं और उन्हें पुरस्कृत किया गया। साथ ही, अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। बैठक में अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सचिव लेजू जैन ने आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष शोभना जैन ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।




