व्रति श्रावक सुनीलकुमार जैन का निधन : समाजजनों ने श्रद्धांजलि देकर स्मरण किया

ब्रह्मचारी अनिल भैया अधिष्ठाता श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम इंदौर के लघु भ्राता एवं शुभम और सत्यम जैन के पिताजी व्रति श्रावक सुनीलकुमार जैन का रविवार को निधन हो गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। ब्रह्मचारी अनिल भैया अधिष्ठाता श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम इंदौर के लघु भ्राता एवं शुभम और सत्यम जैन के पिताजी वृति श्रावक सुनीलकुमार जैन का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ एवं उपचाररत थे। अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा में कई गणमान्य व्यक्तियों ब्रह्मचारी सुनील भैयाजी, ब्रह्मचारी विमल बाबा, सतीश जैन (इला बैंक), कोमलचंद जैन, अरविंद जैन, मयंक जैन और आश्रम के त्यागी व्रतियों आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



