विश्व जैन संगठन ने सरकार से मांग की : महावीर जन्मकल्याणक पर बंद हों बूचड़खाने और नॉन वेज की दुकानें

विश्व जैन संगठन ने मांग की है कि भगवान महावीर का सरकार द्वारा मनाया जाए। अहिंसा का संदेश देने वाले के जन्म कल्याणक पर राम राज्य हो। पूरे विश्व में अहिंसा का, प्राणी मात्र के कल्याण के लिए संदेश जाए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। विश्व जैन संगठन ने मांग की है कि भगवान महावीर का सरकार द्वारा मनाया जाए। अहिंसा का संदेश देने वाले के जन्म कल्याणक पर राम राज्य हो। पूरे विश्व में अहिंसा का, प्राणी मात्र के कल्याण के लिए संदेश जाए। विश्व जैन संगठन, इंदौर द्वारा पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि महावीर जन्मकल्याणक के दिन बूचड़खाने और नॉनवेज दुकान बंद रखें और इसका सख्ती से पालन हो। पशु मांस पर सब्सिडी बंद हो। जैन तीर्थों का संरक्षण हो। हर राज्य में जैन कल्याण बोर्ड का गठन हो और एक सेंट्रल जैन कल्याण बोर्ड की स्थापना हो। देश की पुरातत्व धरोहर का संरक्षण हो, वह भारत देश की धरोहर है और देश की धरोहर की नीलामी न देश में होना चाहिए, न विदेश में होना चाहिए, जिससे मंदिरों में होने वाली चोरियां रुक सकें। भगवान महावीर के सिद्धांतों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। पत्रकार वार्ता में टीके वेद, इंदौर अध्यक्ष मयंक जैन, राजेश जैन दद्दू, राहुल पॉजिटिव, संजीव जैन, हेमंत जैन, राजेश जैन, निर्मल गंगवाल , मयूर जैन, प्रेरणा जैन आदि शामिल थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पांडिचेरी की धार्मिक यात्रा संपन्न : गुरु दर्शन, बाहुबली अभिषेक और भक्ति से सराबोर रहे श्रद्धालु
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पांडिचेरी की धार्मिक यात्रा में सदस्यों ने बेंगलुरु में संत दर्शन, श्रवणबेलगोला में भगवान गोम्मटेश बाहुबली का अभिषेक-शांतिधारा तथा टुमकुर में आचार्य प्रमुखसागर जी महाराज के अवतरण दिवस समारोह में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी नीरज कुमार जैन की यह रिपोर्ट।
पांडिचेरी • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 12:05 pm
कोटड़ा के जुड़ा गांव में खुदाई से मिलीं 9 जैन प्रतिमाएं : पुरातत्व विभाग करेगा ऐतिहासिकता और कालखंड की जांच
उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में मकान की नींव खोदते समय पत्थर की नौ जैन प्रतिमाएं मिलने की सूचना है। पुलिस ने कार्य रुकवाकर प्रतिमाओं को सुरक्षित रखवाया है। पुरातत्व विभाग इनके कालखंड एवं ऐतिहासिक महत्व की जांच करेगा। पढ़िए श्रीफल साथी उदयपुर की यह रिपोर्ट।
कोटड़ा (उदयपुर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 08:38 am






